Latest:
Natioal News

मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा…..आलाकमान के कहने पर छोड़ा पद… जानिये कौन होंगे नये मुख्यमंत्री….

वर्तमान भारत नई दिल्ली

दिल्ली 14 मई 2022 :- त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है,उन्होंने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने पद छोड़ दिया. वहीं शाम होते होते त्रिपुरा के नए सीएम का चेहरा भी तय कर लिया गया है. डॉ. माणिक साहा अगले सीएम होंगे.

वहीं सूचना आ रही है कि बिप्लब देब को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. बिप्लब देब ने माणिक साहा को त्रिपुरा बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने की बधाई दी.वहीं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को त्रिपुरा में पर्यवेक्षक बनाया गया है.

आलाकमान के कहने पर छोड़ा पद

बिप्लब देब मीडिया से कहा कि उनके लिए पार्टी का फैसला सर्वोपरि है. आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है. मेरे जैसे कार्यकर्ता को संगठन के लिए काम करने की जरूरत है. हालांकि उन्होंने नया सीएम कौन होगा, इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया है.