Latest:
Event More News

छत्तीसगढ़ समाचार : आदिवासियों का आरक्षण दिलाने में नाकामयाब कांग्रेस सरकार…लता उसेंडी

कोंडागांव ।वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा

कोंडागांव (छत्तीसगढ़ )वर्तमान भारत ।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की तरफ से फरसगांव नगर के रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता रखी गई। प्रेस वार्ता में बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी ने कहा माननीय उच्च न्यायालय में भूपेश बघेल सरकार द्वारा आदिवासियों का पक्ष ठीक से नहीं रखा गया ।जिसके कारण लोकसेवा आरक्षण संशोधन विधेयक अपात्र हो गया है।

आदिवासियों के 32% आरक्षण पर कांग्रेस सरकार की नाकामी के गंभीर दुष्परिणाम अब सामने नजर आने लगा है। बस्तर ,सरगुजा और बिलासपुर संभाग में 2012 से तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2 रिक्तियों में जो स्थानीय निवासियों द्वारा ही भरा जाना अनिवार्य था। उसे भी अब कांग्रेस सरकार द्वारा आदेश निकाल कर छीन लिया गया है।

इसके लिए स्पष्ट रूप से कांग्रेश की भूपेश सरकार जिम्मेदार है ।भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा आगामी 8 अक्टूबर 2022 को बस्तर, सरगुजा और दुर्ग संभाग में एनएच पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।