Latest:
Event More News

डिवाइडर भ्रष्टाचार के विरोध में सड़क पर उतरे भाजपाई … बोले-हमारे समय नेकी की दीवार थी, कांग्रेस ने बनाई करप्शन की दीवार

रायपुर । वर्तमान भारत ।

रायपुर में आज बीजेपी ने रोड किनारे बनाए जाने वाले डिवाइडर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया है। बीजेपी नेताओं ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुे नारेबाजी की है। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बीजेपी नेता शामिल हुए थे।

विदित हो कि राजधानी में तेलीबांधा चौक से VIP रोड तक डिवाइडर बनाने का काम नगर निगम की तरफ से कराया जा रहा है। इसी का विरोध बीजेपी नेता कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं का कहना है कि इसे लेकर ना कोई टेंडर जारी किया गया। ना कुछ हुआ, फिर भी काम करवा दिया गया।

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि अपने पसंदीदा ठेकेदारों ने कांग्रेस नेताओं ने मिलीभगत करके ये काम को करवा लिया है। जिसमें भ्रष्टाचार हुआ है। दोपहर के वक्त सड़क पर बीजेपी के नेता उतरे हुए थे। करीब 2 घंटे तक यहां प्रदर्शन चलता रहा।

इस दौरान भाजपा के नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राज्य में नियमों का सही से पालन नहीं हो रहा है और कांग्रेस के राज में भ्रष्टाचार हो रहा है। डिवाइडर के लिए अब तक टेंडर भी पास नहीं हुआ है। लेकिन अपने पसंदीदा ठेकेदारों को काम प्रदान किया है।

आगे उन्होंने कहा कि आज इस भ्रष्टाचार का खुलासा हम कर रहे हैं। भाजपा के समय में नेकी की दीवार थी, जबकि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की दीवार बनाई गई है। बिना टेंडर के कैसे 80% काम पूरा किया गया है। ये बात जनता के सामने आना चाहिए। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। दर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल,अमित साहू,अमित चिमनानी, ललित जयसिंघ समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।