Latest:
local news

Chhattisgarh School News : उत्तर भारत से आ रही शीत हवा एवं कड़ाके की ठंड… जिला प्रशासन ने स्कूलों के टाइम टेबल में किया तब्दीली…अब इतने समय से लगेगी कक्षाएं…पढ़ें पूरी खबर

बलरामपुर । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा

बलरामपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। उत्तर भारत से आने वाली शीतलहर के चलते देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड अपनी कहर बरषा रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों में घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। वही कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों की समय सारणी (time table) में फेरबदल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठंड की वजह से जिले में स्कूलों के समय सारणी(time table) में बदलाव किया गया है। अब जिले में सभी स्कूल देरी से खुलेंगे। हालांकि ये आदेश सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए है। लेकिन स्वामी आत्मानंद स्कूल के समय में कोई तब्दील नहीं किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर का महीना सबसे ठंडा महीना होता है। बलरामपुर क्षेत्र में भी कड़ाके की ठंड पड़ती है। यहां दिसंबर के महीने में अधिकतम तापमान 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रहता है।

जानकारी के अनुसार ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित बस्तर संभाग के 7 जिले बस्तर कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर जिलों में ठंड की नजारे को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल की टाइम टेबल में बदलाव कर दिया।

यहां पहले सुबह 7:00 से 7:30 बजे स्कूल आरंभ हो जाते थे। तो वहीं अब इन जिलों में स्कूल की टाइम टेबल सुबह 9:00 से 4:45 तक कर दी गई है।