Latest:
local news

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जशपुर प्रवास…प्रवास अधूरा छोड़ लौटे वापस…दिग्गज भाजपा नेताओं की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय की निवास स्थान में पार्टी बैठक… विभिन्न समस्याओं की बातचीत…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर(छत्तीसगढ़)वर्तमान भारत। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने मंगलवार को पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के बगिया स्थित निवास स्थान में बंद कमरे में पार्टी के पदाधिकारियों की मैराथन बैठक ली।

इस बैठक में जिले में संगठन की स्थिति की समीक्षा करने के साथ ही आने वाले विधानसभा चुनाव की क्या रणनीति होना चाहिए। उस विषय पर भी चर्चा की गई। लगभग 2 घंटे तक चली इस बैठक में पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम भी शामिल थे।

जिले के दो दिवसीय प्रवास पर अरुण साव मंगलवार की दोपहर को पत्थलगांव पहुंचे थे। यहां उन्होंने विश्राम गृह में पदाधिकारियों और मीडिया से मुलाकात करने के साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए थे। बागबहार कार्यकर्ता से मिलने के पश्चात वे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के निवास स्थान बगिया पहुंचे थे।

रात्रि कालीन भोजन विष्णु देव साय के निवास स्थान में करने के पश्चात वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान साव कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सक्रियता से कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि समय आ गया है। जब प्रदेश की जन विरोधी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर केंद्र सरकार की योजना से छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ से वंचित रखने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि 15 साल की भाजपा की कार्यकाल में भाजपा ने कभी केंद्र और प्रदेश की योजनाओं में अंतर नहीं किया।

हर योजना का बिना किसी राजनीतिक भेदभाव की जनता तक लाभ पहुंचाया। लेकिन राजनीतिक स्वार्थ में अंधे हो चुकी कांग्रेसी सरकार को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं रह गया है। कांग्रेश के इस कुशासन से मुक्ति दिलाने हेतु जनता भाजपा की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। इसलिए हम सब का कर्तव्य बनता है कि जनहित के लिए संगठित होकर पूरी ताकत से काम करें।

कार्यकर्ताओं से चर्चा के पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विष्णु देव साय की निवास में ही एक बंद कमरे में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में विष्णु देव साय के साथ सांसद श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती रायमुनि भगत के साथ समाज की प्रमुख अन्य व्यक्ति भी मौजूद थे।

सूत्रों के अनुसार प्रदेशाध्यक्ष ने इस बैठक में समाज प्रमुखों से चर्चा कर विधानसभा चुनाव के माहौल और मुद्दों की टोह ली। चर्चा में उन्होंने समाज प्रमुखों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

प्रदेशाध्यक्ष पद की कमान संभालने के पश्चात पहली बार जशपुर प्रवास में अरुण साव का कार्यक्रम में दो बार परिवर्तन हुआ। मूल कार्यक्रम में 3 से 5 जनवरी तक जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, पत्थलगांव, कुनकुरी में रुकना था। लेकिन कोरबा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को देखते हुए जशपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास को टाल दिया गया।

मंगलवार के बस्तर के नारायणपुर में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास को स्थगित कर अरुण साव वापस लौट गए।