Latest:
Event More News

आसमान में छाए बादल तथा उत्तर से आ रही हवाओं की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री पर पहुंचा…आने वाले दिनों में ठंड में कमी आने की संभावना…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जशपुर शहर में बुधवार को कोहरे का असर सुबह 7:30 बजे तक देखा गया। रोजाना सुबह पहाड़ी इलाकों में कोहरा छा रहा है। आसमान में छाए बादल तथा उत्तर से आ रही हवाओं की वजह से शहर का न्यूनतम तापमान अभी भी 7.5 डिग्री पर है।

जशपुर शहर में दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री पर है।पंडरापाठ और सन्ना इलाके में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया है। जशपुर, बगीचा और मनोरा ब्लॉक में ठंड से अभी भी कंपकंपी देखने को मिल रही है। इन इलाकों में सुबह 9:00 बजे तक कोहरा छाया हुआ नजर आ रहा है। जशपुर शहर में बुधवार को कोहरे का असर सुबह 7:30 बजे तक देखा गया। रोजाना सुबह पहाड़ी इलाकों में कोहरा छाया है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड में कमी आने की संभावना है। अभी दिन में जो भी ठंड का एहसास है वह बादलों की वजह से है। बादल खुलने के पश्चात धूप की तपन में कमी आएगी और राहत महसूस होने की संभावनाएं हैं।