Latest:
Event More News

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” में जशपुर की बेटी रत्ना पैंकरा का पोस्टर बनी चर्चा का विषय…राहुल गांधी के साथ खड़ी रत्ना पैंकरा का यह पोस्टर पंजाब में जगह-जगह पर…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” में जशपुर की बेटी रत्ना पैंकरा का पोस्टर सुर्खियों का विषय बनी हुई है। बहुत ही स्नेहदिल अंदाज में राहुल गांधी के साथ खड़ी रतना पैंकरा का यह पोस्टर पंजाब में जगह-जगह पर लगाया गया है।

रत्न पैंकरा ने बताया कि राहुल गांधी के साथ उनकी यह तस्वीर एक फोटोग्राफर ने हिमाचल प्रदेश में लिया था। उस वक्त हुई राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ और जशपुर के संबंध में चर्चा कर रही थी। चर्चा के दौरान ही राहुल गांधी ने छोटी बहन की तरह उन्हें गले से लगाया था।

रत्न पैंकरा ने बताया कि वह तमिलनाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर सिर आरंभ हुई इस यात्रा के पहले दिन से ही जुड़ी हुई है। 150 दिन और 3570 किलोमीटर की यह पदयात्रा अपने आधे से अधिक का सफर तय कर चुकी है। इस पदयात्रा को जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है। उसे सभी को एक नए परिवर्तन का आभास होने लगा है।

सुश्री रत्ना पैंकरा ने बताया कि इस पदयात्रा में शामिल होने से उन्हें एक नए भारत को जनता के बीच से देखने का अवसर प्राप्त हुआ। कन्याकुमारी से पंजाब तक के इस सफर के दौरान लोग जिस तरह की समस्या लेकर राहुल गांधी से मुलाकात किए। यह इस बात का संकेत है कि राहुल गांधी देश की उम्मीद का एक नया केंद्र बन गए हैं।

सुश्री रत्ना पैंकरा एक साधारण किसान परिवार से जुड़ी हुई हैं। एलएलबी की पढ़ाई पूर्ण करने के साथ ही वे वकालत के पेशे से भी जुड़ी रही। बीते त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उन्हें कोतबा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित किया गया। राहुल गांधी के साथ पोस्टर में आने के पश्चात रतना पैंकरा का कांग्रेस की स्थानीय राजनीति में वजन बढ़ गया है।