Latest:
Event More News

बीजेपी के 4 नेताओं की हत्या के विरोध में आज भाजपा का धरना प्रदर्शन…प्रदेश की 78 विधानसभा के 400 से अधिक स्थानों में करेंगे चक्का जाम…जाने कौन?कहां? का नेतृत्व…पढ़ें पूरी खबर

रायपुर । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। प्रदेश में आज भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या को लेकर बीजेपी प्रदेश के 78 विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन करेगी। भारतीय जनता पार्टी के 4 नेताओं की हत्या के विरोध में बीजेपी प्रदेश की 78 विधानसभा के 400 से अधिक जगहों में चक्का जाम करेगी।

यह भी बता दें कि प्रदेश भर में 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक बीजेपी चक्का जाम करेगी। जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री और प्रवक्ता राजेश मूणत रायपुर शहर में चक्काजाम का नेतृत्व करेंगे।

वहीं धमतरी में विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, रंजना साहू, भाटापारा में शिवरतन शर्मा, भिलाई में सांसद विजय बघेल, सरगुजा में नंदकुमार साय, रामविचार नेताम, विष्णु देव साय, रायगढ़ सांसद गोमती साय, शिव शंकर पैकरा, कृष्ण कुमार राय, गणेश राम भगत, रोहित साय, भरत साय धरना प्रदर्शन का मोर्चा संभालेंगे।

वहीं बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, भूपेंद्र सवन्नी ,अकलतरा में विधायक सौरभ सिंह, मुंगेली में पन्नूलाल मोहले, रायगढ़ में ओपी चौधरी, दुर्ग में सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, भिलाई में प्रेम प्रकाश पांडेय, कवर्धा में विजय शर्मा सहित प्रदेश की 78 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन करेंगे।