Latest:
Event More News

सामरी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी लगातार चला रही सदस्यता अभियान

कुसमी से अमित सिंह की रिपोर्ट

दिल्ली एवं पंजाब में सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी के हौसले जिस तरह बुलंद हुए हैं एवम आम आदमी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता पूरे भारत देश में सक्रियता अभियान चला रहे हैं , इनका मुख्य उद्देश्य पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है इसी कड़ी के तहत सामरी विधानसभा क्षेत्र के कुसमी ब्लाक में शकील अंसारी के नेतृत्व में ग्राम सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें कुसमी विकासखंड के ग्राम देवरी के रिटायर्ड प्राचार्य धर्म साय एवं पशु विभाग के रिटायर कर्मचारी राम केश्वर राम को आम आदमी पार्टी के विचारधारा से जोड़ते हुए उन्हें प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराया गया ।इस सदस्यता अभियान में बलरामपुर जिला के संगठन मंत्री शकील अंसारी कुसमी ब्लाक अध्यक्ष एवं रतासिली सरपंच रूबेन लकड़ा सामरी ब्लॉक अध्यक्ष कामेश्वर रवि ,संगठन मंत्री संतोष तिग्गा, नर्सिंग पैकरा, अजीत एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे, संगठन में आम लोगों के जुड़ने से आम आदमी पार्टी में हर्ष व्याप्त है।