Latest:
Event More News

जादू-टोना के शक में महिला को जलते कोयले तथा कील पर जलाकर उसकी “अग्निपरीक्षा “…तांत्रिक सहित रिश्तेदार गिरफ्तार…पढ़ें पूरी समाचार

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

दुर्ग (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिला पुलिस ने जादू टोना करने के शक में एक महीना को जलते कोयले और कील पर चला कर उसकी अग्निपरीक्षा लेने के आरोप में पीड़िता के तीन रिश्तेदारों तथा नाबालिक तांत्रिक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी साझा की है।

पुलिस जानकारी के अनुसार घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। उन्होंने बताया कि ममता निषाद की अग्नि परीक्षा देने के आरोप में उसके देवर नाथूराम निषाद, देवरानी यामिनी निषाद और जेठानी दुर्गा निषाद को गिरफ्तार किया गया है। और नाबालिक तांत्रिक को भी पकड़ लिया गया है। हालांकि बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ममता ने पुलिस में शिकायत की थी कि उनकी देवरानी, जेठानी और देवर को उस पर जादू टोना करने वाली या डायन होने कि संदेह था। और इसके कारण वे उसे परेशान करते थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी संदेह में तीनों ने ममता को 20 तारीख की रात को एक तांत्रिक के पास ले गए थे। जहां तांत्रिक ने अग्नि परीक्षा लेने के नाम पर ममता को जलते कोयले और बाद में कील पर चलाया था। इस घटना में ममता घायल हो गई थी।

पुलिस जानकारी के अनुसार ममता घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने पति को दी। तब दोनों पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। तत्पश्चात पुलिस ने 21 तारीख को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिक तांत्रिक को भी पकड़ लिया गया।

पुलिस जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी और तांत्रिक जमानत पर रिहा हो गए हैं तथा मामले की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।