Latest:
Event More News

गंगापुर शक्तिकेंद्र में मन की बात का 99 वां संस्करण संपन्न

अंबिकापुर।। वर्तमान भारत ।

इरफान सिद्दीकी की रिपोर्ट


आज गंगापुर शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 99 वां संस्करण का श्रवण किया गया, भाजपा सरगुजा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह , शक्तिकेंद्र प्रभारी अभिषेक शर्मा, मधुसूदन शुक्ला , जन्मेजय मिश्रा , रूपेश दुबे एवं प्रेमानंद तिग्गा के आतिथ्य में मन की बात कार्यक्रम पश्चात बूथ के कार्यकर्ताओं का सत्यापन किया गया।
गंगापुर शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मेजर अनिल सिंह ने प्रेरक जानकारी के साथ मार्गदर्शन दिया।
शक्ति केंद्र विस्तारक जनमेजय मिश्रा ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के महत्व को बताया तथा बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक शर्मा तथा आभार मधुसूदन शुक्ला ने किया।
इस अवसर पर शैलेंद्र शर्मा, आनंदी बड़ा, संतन सोनी, अरुण मिश्रा सोनू यादव, अर्जुन मुंडा, सलोनी कुजूर सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।