Latest:
Event More News

भारतीय जनता महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो ने अनुसूचित जाति की महिलाओं के साथ किया सह भोज

कुसमी से अमित सिंह की रिपोर्ट

जैसे-जैसे छत्तीसगढ़ के चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही राजनीतिक पार्टियां लोगों को रिझाने में लगी हुई है ।इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के कुसमी मंडल की महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सेमरा में आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के साथ भोजन का कार्यक्रम रखा गया था ,जिसमें इनका मुख्य उद्देश्य की लोगों के बीच संगठन की विचारधाराओं को ए प्रमुखता से रख सके ।

जानकारी हेतु बता दे कि जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शकुंतला पोर्ते के दिशा निर्देश में यह सेमरा बूथ में कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य हीरामणि निकुंज उपस्थित रहे। जानकारी हेतु यह भी बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सामाजिक न्याय सप्ताह के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं जिसमें पार्टी स्थापना दिवस ,युवा मोर्चा के लिए विशेष दिवस, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के विशेष दिवस, किसान मोर्चा के लिए विशेष दिवस, महिला मोर्चा सहित अलग दिनों में कार्यक्रम निर्धारित किए जा चुके हैं।