Latest:
Event More News

जशपुर के बागबहार में प्रेम और भाईचारे तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के संदेश के साथ निकली सद्भावना रैली…”समाज को प्रेम तथा आपसी मेलजोल की जरूरत…नफरत की नहीं”.?.. पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

बागबहार/जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले के बागबहार में कानून व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरा तैयारी में आ गया है। पुलिस महानिदेशक व जिला प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार बागबहार में रविवार को सद्भावना रैली निकाली गई। तहसीलदार कलावती सिंह और थाना प्रभारी वीएन शर्मा के नेतृत्व में थाना परिसर से यह सद्भावना रैली निकाली गई।

इस सद्भावना रैली में सर्व समाज के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों, कर्मचारियों, सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सर्व समाज की रैली में सभी वर्ग को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी हर सुख दुख में उनके साथ खड़ा रहेगा।

आम नागरिकों से भी यह अपील की गई कि प्रशासन के साथ अपने सहभागिता निभाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखें। इसके बाद प्रशासन की दल बल के साथ भारी तादाद में नागरिकों ने नगर की तीनों मुख्य मार्गों पर सद्भावना रैली निकाली।

इस सद्भावना रैली के दौरान आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया गया। सद्भावना रैली जैसी जैसी आगे की ओर अग्रसर होती गई। लोग इसमें भारी संख्या में जुड़ते गए। तहसीलदार ने सद्भावना रैली का मुख्य उद्देश्य को बताते हुए कहा कि आज समाज को प्रेम और आपसी मेलजोल की जरूरत है नफरत की नहीं।

यह सद्भावना रैली प्रेम और भाईचारे की संदेश के साथ निकाली गई। जिला प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, पत्रकार तथा सर्व समाज के वरिष्ठ जनों द्वारा शहर व क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण को सुव्यवस्थित रखने के लिए सद्भावना रैली निकाला गया। सद्भावना रैली में एएसआई जीवन नाथ गिरी गोस्वामी सहित स्थानीय नागरिक भी भारी संख्या में शामिल हुए।