Latest:
Event More News

एकलव्य युवा संगठन में गजब की जोश और जुनून…समाज के सराहनीय काम में एक अलग ही पहचान…संगठन में जुड़े हर युवा हर रविवार को करते हैं श्रमदान…पढ़ें पूरी खबर

गजाधार की रिपोर्ट

दुर्ग।छत्तीसगढ़। वर्तमान भारत। दुर्ग के ग्राम मर्रा का एकलव्य युवा संगठन मे गज़ब का जोश और जुनून देखने को प्राप्त हो रहा है। यहां के युवा अपने सराहनीय कार्य से अपनी इक अलग ही पहचान निर्मित कर रहे हैं।

एकलव्य युवा संगठन का हर युवा प्रत्येक रविवार को श्रम दान करता है। ये युवा संगठन गांव मे साफ-सफाई अभियान का कार्य भी करते हैैं। हर किसी के जन्मदिन पर जन्म लेने वाले के नाम से पौधे लगाते हैं।

ये एकलव्य युवा संगठन गांव के दुकानदारों को डस्टबिन भी वितरित किया करते है।अगर ग्राम में किसी गरीब के घरों में शोक का कार्यक्रम होता है तो एकलव्य युवा संगठन का प्रत्येक सदस्य चावल, सब्जी, इक्कट्ठा करके गरीबों की मदद किया करते हैं।

एकलव्य युवा संगठन का मुख्य उद्देश्य यह है कि गांव के अंतिम निर्धन परिवार के लोगों तक उनका सहयोग करना, शासन की योजनाओं का जानकारी बताना होता है।जिससे की उनको अधिक से अधिक सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।

एकलव्य युवा संगठन के अध्यक्ष गिरधर सोनवानी का कहना है कि उनका मुख्य उदेश्य किसी तरह का राजनीति करना नही है। उनके संगठन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है। जिससे की गांव के लोग स्वस्थ और बेहतर खुशहाल ज़िंदगी व्यतीत कर सकें।