Latest:
Event More News

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बड़े नक्सली हमला…माओवादियों ने पुलिस के वाहन को विस्फोट कर उड़ाया…11 जवान हुए शहीद…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़। वर्तमान भारत। दंतेवाड़ा जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। माओवादियों ने पुलिस के वाहन को विस्फोट कर उड़ा दिया। इसमें 11 जवान शहीद हुए हैं।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना का गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस दल गस्ती पर निकला हुआ था। तभी उसकी माओवादियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान माओवादियों ने आईईडी के जरिए पुलिस के वाहन को उड़ा दिया। इस मुठभेड़ में 11 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं इस मुठभेड़ में नक्सली भी घायल हुए हैं।

बताया गया है कि बारिश के चलते कई पुलिस जवान फंस गए थे। जिन्हें लेने के लिए पुलिस का दल वाहन से गया हुआ था और इसी दौरान माओवादियों से उनकी मुठभेड़ हो गई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया और कहा, दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक की शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।

आगे उन्होंने कहा हम सब प्रदेश वासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके परिवारों के साथ दुख में हम सब साझेदार हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है।