Latest:
Event More News

छत्तीसगढ़ चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने अग्नि परीक्षा…पद्मश्री छत्तीसगढ़ सुपरस्टार अनुज शर्मा सहित 52 हस्तियां बीजेपी के थामे दामन…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। और इससे पहले सभी राजनीतिक दल सक्रिय नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। दरअसल, छत्तीसगढ़ सिनेमा के सुपरस्टार और पद्मश्री अनुज शर्मा आज भारतीय जनता पार्टी के दामन थाम लिए हैं। यह कांग्रेश के लिए बड़ा झटका के रूप में माना जा रहा है।

यह भी बता दें कि सिर्फ अनुज शर्मा ही नहीं बल्कि पद्मश्री पंथी नर्तक डॉ. राधेश्याम बारले और नीलकंठ टेकाम समेत छत्तीसगढ़ की कई बड़ी हस्तियां बीजेपी की दामन थाम लिए हैं।

जानकारी के लिए यह भी बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी दोनों ही दल प्रदेश में नामचीन हस्तियों को अपनी पार्टी में शामिल करने का अभियान चला रही है। लेकिन इन सबके बीच आज छत्तीसगढ़ की कई बड़ी हस्तियां भाजपा में शामिल हो गए हैं।

यह सच है, की छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में अनुज शर्मा सबसे बड़े स्टार हैं। आज छत्तीसगढ़ के दो पद्मश्री अवार्डी, आईएएस समेत लगभग 200 हस्तियां बीजेपी में शामिल हुए। इन हस्तियों के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी के चुनाव में बड़ा फायदा मिलेगा।

बता दें, कि आज निर्दलीय पार्षद अमर बंसल भी भाजपा का दामन थामा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने सभी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। पद्मश्री अनुज शर्मा, पद्मश्री राधेश्याम बारले और रिटायर्ड आईएएस राजपाल त्यागी सहित 52 हस्तियों ने गुरुवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।