Latest:
Event More News

इंसानों और हाथियों के बीच जंग थमा नहीं…जंगल गए बुज़ुर्ग को दंतैल हाथी ने कुचल कर उतारा मौत के घाट…मृतक परिवार को मिली 50 हजार की सहायता राशि…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

कुनकुरी/जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले के कुनकुरी क्षेत्र के अंतर्गत गोटिया जंगल में हाथी के आक्रमण से 60 वर्ष के वृद्ध व्यक्ति की जान चली गई। रातूराम यादव जंगल में पेड़ों की डाल का टुकड़ा काटने हेतु गया हुआ था।

तत्पश्चात अचानक उसका दंतैल हाथी से मुठभेड़ हो गया। दंतैल हाथी ने बुजुर्ग व्यक्ति पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्यवाही में जुट गया।

कुनकुरी जनपद क्षेत्र के अंतर्गत गोटिया गांव में बुधवार रात जंगली हाथियों ने दो घरों को क्षति पहुंचाई। फिर गुरुवार को सुबह एक वृद्ध व्यक्ति की जान भी हाथी ने ले ली है। यह घटना सुबह तकरीबन 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक के परिवार को शासन की ओर से 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की गई है।

बुधवार को रात तकरीबन 12 बजे जंगली हाथी कि क्षेत्र में होने की जानकारी ग्रामीणों को प्राप्त हुआ। खबर लगने के पश्चात से ही ग्रामीण दहशत में थे। इसके पश्चात गुरुवार को सुबह 4 बजे गोटिया गांव में हाथी ने ईमिल लकड़ा के घर को तोड़ दिया। उनके घर के दीवारों और छप्पर को क्षति पहुंचाया।

टूटी हुई घर के छप्पर को पुनः बनाने के लिए सुबह 11:30 बजे गांव का वृद्ध व्यक्ति रातूराम जंगल में पेड़ों के डाल के टुकड़े काटने हेतु गया हुआ था। काफी समय के पश्चात वापस नहीं लौटा। तो कुछ लोग वृद्ध व्यक्ति को खोजने के लिए जंगल गए। कड़ी खोजबीन के पश्चात 2 बजे लगभग रातूराम की लाश जंगल में पड़ी मिली।

कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने कहा, घटना बहुत ही दुखद है। हाथी के जंगल में होने की सूचना दी गई थी। लेकिन वृद्ध व्यक्ति कान से कम सुनने की वजह से सूचना को नहीं सुन पाया। और जंगल की ओर चल दिया। इस दौरान हाथी से उसका सामना हो गया। तथा हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग समस्त फार्मेलिटी पूर्ण कर रही है।

लगातार हाथी प्रभाव क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गोटिया जंगल में भी लोगों को हाथी की होने की सूचना दी गई थी। लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति कान से कम सुनने की वजह से सूचना को नहीं सुन पाया था। जिस कारण वह जंगल चला गया और हाथी के हमले में अपनी जान गंवाना पड़ा।

जशपुर डीएफओ जितेंद्र यादव ने कहा, गुरुवार दोपहर लगभग 12 से 1 बजे के बीच में हाथी के हमले से वृद्ध व्यक्ति की मौत की सूचना प्राप्त हुई। ग्राम गोटिया के जंगल में बुजुर्ग व्यक्ति को हाथी ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया।

वन विभाग की टीम और अन्य ग्रामीण लोग जंगल से शव अपने कब्जे में किए तथा वन विभाग ने तत्कालीन सहायता राशि मृत परिवार को दी है। प्रकरण तैयार कर जल्द ही बचे हुए सहायता राशि भी पीड़ित परिवार को दी जाएगी।