Event More News

Ration Card Update : राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी महत्वपूर्ण खबर…”एक राष्ट्र-एक राशन” के तहत 30 जून तक करें यह काम…अन्यथा होगी बड़ी परेशानी…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। अगर आप राशन कार्ड धारक हैं तो यह आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण जरूरी खबर है। ऐसे में 30 जून आपके लिए बहुत अति जरुरी है। इसलिए अगर आपको मुफ्त राशन मिल रहा है तो 30 जून को याद रखना जरूरी है।

केंद्र सरकार ने कहा है कि मुफ्त राशन लेने वालों को 30 जून को डेट के रूप में याद रखना चाहिए। अन्यथा आपको बाद में मुफ्त राशन की सुविधा का लाभ उठाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आधार और राशन कार्ड को लिंक करना जरूरी है।

खाद्य विभाग द्वारा उपलब्ध जानकारी

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार राशन कार्ड लिंक करने की डेट नजदीक आ गया है।सरकार की ओर से इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राशन कार्ड और आधार कार्ड को लिंक करने से यह सुनिश्चित करना आसान हो जाएगा कि जरूरतमंदों को उनके हिस्से का खाद्यान्न मिल रहा है।

30 जून तक लिंक किया जा सकता है!

पहले राशन को आधार से लिंक करने की डेट 31 मार्च थी और बाद में इसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया। और अब आपके पास सिर्फ जून महीना भर बाकी है। जब से सरकार ने राशन कार्ड को “एक राष्ट्र-एक राशन” के रूप में घोषित किया है। तब से राशन कार्ड को आधार से जोड़ने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

आधार कार्ड को कैसे लिंक करें

अपने राज्य की आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली पोर्टल पर जाएं। सक्रिय कार्ड के साथ आधार लिंग का चयन करें। अपना राशन कार्ड नंबर और फिर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। फिर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।

Continue/Submite करें. बटन का चयन करें। अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। आधार राशन लिंक पेज पर OTP दर्ज करें। और आपका अनुरोध अब सबमिट हो गया है। प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आपको इसके बारे में सूचित करने वाला एक एसएमएस प्राप्त होगा।

इस तरह आप सभी जानकारियों को ठीक से भरने के लिए सभी चरणों का उपयोग करते हैं। इसके पश्चात आपको कोई परेशानी नहीं होगी।

डिस्क्लेमर-:

यहां दी गई समस्त जानकारी कॉपीराइट एवं जानकारियों पर आधारित है. इसका “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित जानकारों से सलाह लें।