Latest:
Event More News

National Ramayana Festival Day 2 : रायगढ़ “राष्ट्रीय रामायण महोत्सव” का दूसरा दिन आज…किन-किन राज्यों की रामायण दलों की होगी प्रस्तुति?..कौन-कौन देंगे प्रस्तुति भजन संध्या?..पढ़ें पूरी खबर

रिपोर्ट : गजाधर पैकरा

रायगढ़ (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। भगवान राम की ननिहाल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें देश विदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। रायगढ़ की रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का पहला दिन शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया।

वहीं, उसी कड़ी में आज राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का दूसरा दिन है। आज 8 राज्यों के रामायण दलों द्वारा अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत किया जाएगा।जिसमें झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ की दल आज दूसरे दिन की इस राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की हिस्सा रहेंगे।

यह भी बताते हैं कि रामायण महोत्सव के प्रथम दिन सभी राज्यों के कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ का दल भी प्रतिभाग कर रहा है। राज के दल के कलाकारों द्वारा मनमोहक सुंदर प्रस्तुति दी गई है।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का दूसरे दिन का कार्यक्रम

दूसरे दिन समारोह का आरंभ दोपहर 2 बजे से किया जाएगा। दूसरे दिन भी हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। इसके पश्चात अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकांड पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

इसमें झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, असम, उड़ीसा, हिमाचल प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेंगी। इसके पश्चात बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।