छत्तीसगढ़जानकारीराजनीती

Raigarh Lok Sabha Voting : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया मतदान…कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने भी डाली वोट…पढ़ें पूरी खबर


Raigarh Lok sabha voting : रायगढ़/ छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर मतदान आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है जोकि शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। प्रदेश में आज बादल छाए रहने के कारण मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

सुबह से ही मतदान के लिए भारी संख्या में लोग लाइन पर लग गए हैं। रायगढ़ लोकसभा में भी मतदान के लिए बड़ी संख्या में लोग लाइन में खड़े हैं। इस बीच मंत्री ओपी चौधरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

जिन सीटों पर आज छत्तीसगढ़ में मतदान हो रहा है उनमें राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, जांजगीर, सरगुजा, रायगढ़ लोकसभा सीटों के नाम शामिल हैं। इसके पहले ही प्रथम चरण में बस्तर और दूसरे चरण में महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हो चुका है।

दरअसल, रायगढ़ लोकसभा सीट के सारंगढ़ में भी लोकतंत्र के महापर्व को लेकर लोगो में उत्साह सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की भीड़ दिख रही हैं। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर धर्मेश साहू ने भी मतदान किया है। सारंगढ़ में कलेक्टर धर्मेश साहू, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, जिला पंचायत सी.ई. ओ हरिशंकर चौहान, SDM वासु जैन ने म्युनिसिपल स्कूल के 159 मतदान केंद्र में मतदान किया।

फिलहाल, दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने भी मतदान किया है। दुर्ग शहर के मतदान केंद्र में दुर्ग नगर निगम की दिखी गलती। शेल्फि जोन के कटआउट में 2024 की जगह 2204 लिखा गया है। लोग यहां पर शेल्फी ले रहे हैं। विधायक गजेंद्र यादव ने बताया कि गर्मी की वजह से गलती हुई है।