Latest:
Event More News

जशपुर के कांसाबेल में दल से बिछड़ा दंतैल गजराज की आतंक…दर्जनों घरों को बनाया अपना निशाना…लोगों का जीना हुआ दुश्वार…पढ़ें पूरा समाचार

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले में हाथियों के आतंक से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। अपने दल से बिछड़े एक हाथी ने बीते दो दिनों से जिले के 6 घरों को अपना निशाना बनाया है। फिलहाल वन विभाग हाथियों पर नजर बनाए हुए है, और लोगों को सावधान रहने की नसीहत दी है।

जिले में एक बार फिर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। अपने झुंड से बिछड़ा हाथी लगातार इलाके में कोहराम मचा रहा है। बीते दो दिनों में 6 घरों को हाथी ने अपना निशाना बनाया है। हाथी के हमले से घर में सो रही बुजुर्ग महिला सहित अन्य लोग बाल बाल बचे।

शुक्रवार की रात को दंतैल हाथी जिले के कांसाबेल वन परिक्षेत्र के बरजोर गांव में जा घुसा। जहां निर्मला बेग के घर को उसने निशाना बनाया। इसके बाद फरसाजुड़वाइन गांव में तीन घरों पर फिर हाथियों ने हमला किया। रात के करीब 2 बजे बिहाबाल गांव में अचानक गजराज पहुंच गया। यहां पर दंतैल हाथी ने जंगल से सटे जगत राम के घर को निशाना बनाया। घर में सो रही वृद्ध महिला और अन्य लोगों ने घर तोड़ने की आवाज सुनी।

जिसके बाद किसी तरह से वे लोग वहां से भागे। गुस्साए हाथी ने घर की दीवार को तोड़कर घर पर रखे अनाज को चट कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को खदेड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग के रेंजर प्रभावती चौहान के साथ टीम पहुंची। जिन्होंने नुकसान का आंकलन किया।

जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र में बीते दो दिनों में हाथी ने 6 घरों को तोड़ा है। ग्रामीण हाथी के कहर से बचने के लिए रात भर जाग कर पहरा दे रहे हैं। बीते दो दिनों में सबसे पहले कांसाबेल वन परिक्षेत्र के टांगरगांव में एक घर को निशाना बनाया। बरजोर में एक मकान, फरसाजुड़वाईंन में तीन घरों को तोड़ा और बिहाबाल में एक घर को तोड़ा है।