Latest:
Event More News

28 जून 2023 लव राशिफल : इस राशि वालों को लव पार्टनर का साथ मिलेगा…इस राशि वालों को ऑफिस का कोई सहकर्मी प्रेम प्रस्ताव पेश कर सकता है…और, इस राशि वालों का प्रेम संबंधों में कड़वाहट और दूरियां कम करने के लिए दिन उत्तम है,तथा…जाने का आज का लव राशिफल

प्रस्तुति : गजाधर पैकरा

मेष राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

लव पार्टनर को आज इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। दिन अद्भुत है. प्रेमी पर खर्च कर सकते हैं। यदि कर्ज लिया है तो वह खत्म हो सकता है। ऑफिस का कोई सहकर्मी प्रेम प्रस्ताव पेश कर सकता है।

वृष राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के प्रति आकर्षित होंगे। पति-पत्नी के बीच रोमांस आज चरम पर रहेगा। जिसके कारण आज आप काफी उत्साहित महसूस कर सकते हैं।

मिथुन राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

प्रेम प्रसंग के लिए दिन बेहतरीन है। आज आपको लव पार्टनर का साथ मिलेगा। दिन रोमांस से भरा रहेगा। पार्टनर के साथ मूवी देखने का प्रोग्राम बन सकता है। आज आपकी इच्छाएं पूरी होने का दिन है। जो दोस्त आपसे दूरी बनाकर रखते थे, आज वे भी आपके साथ रहेंगे। अकेले लोगों को प्रेमी का साथ मिलेगा। नये मित्रों से संबंध प्रगाढ़ होंगे।

कर्क राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

प्रेमी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकता है। परिवार के सदस्यों का भी सहयोग मिलने की उम्मीद है। लेकिन किसी खास दोस्त से रिश्ते खराब हो सकते हैं। अपने करीबी रिश्तों पर विश्वास कम न होने दें।

सिंह राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

किसी कारणवश विवाह में देरी हो सकती है। घर-परिवार की समस्याएं मन पर हावी रहेगी। अगर किसी कारण से पार्टनर नहीं मिल पा रहा है तो दोस्तों से सलाह लें। कुछ लोगों के लिए यह रोमांस से भरा दिन होगा। पूरा दिन घूमने-फिरने और फिल्म आदि देखने में बीत सकता है।

कन्या राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

प्रेम विवाह में बाधा आ सकती है। लेकिन दोस्तों की मदद से आपको लाभ मिलेगा. पति-पत्नी के बीच रिश्ते कुछ खराब हो सकते हैं। रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।

तुला राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

लव पार्टनर से शादी की बात चल सकती है। आप अपने जीवनसाथी से बहुत प्यार करते हैं इसलिए कुछ लोगों की बातों में आकर उन पर शक न करें। भाई-बहन का सहयोग दूरियां कम करेगा। यदि कोई पुराना झगड़ा चल रहा है तो उसे निपटा लेने में ही समझदारी है। एक-दूसरे से बात करके गलतफहमियां दूर करें।

वृश्चिक राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

प्रेम जीवन के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है। प्रेमी के नाराज होने का सिलसिला जारी रहेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

प्रेम संबंधों में कड़वाहट और दूरियां कम करने के लिए दिन उत्तम है। अगर आप प्यार में निराश हैं तो आज आपको कोई नया साथी मिल सकता है। आपके पार्टनर की सेहत ख़राब हो सकती है। ऐसे में आप अपना अहंकार छोड़कर उनका साथ दें।

मकर राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

प्यार का इजहार करने के लिए दिन अच्छा है। नए प्रेम संबंध बन सकते हैं। किसी पुराने पार्टनर के कारण आपकी लव लाइफ में दिक्कत आ सकती हैं।

कुंभ राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

विवाह के योग बन रहे हैं। दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के प्रति आकर्षित होंगे। पति-पत्नी के बीच रोमांस आज चरम पर रहेगा। जिसके कारण आज आप काफी उत्साहित महसूस कर सकते हैं।

मीन राशि, 28 जून 2023, लव राशिफल

प्यार भरा दिन रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपके बिगड़ते रिश्ते में कुछ सुधार हो सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। विवाह के शुभ योग भी बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर-

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।