Event More News

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती को भाजपाइयों ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया

report : इरफान सिद्दीकी

सुशासन दिवस पर भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को पुष्पांजलि अर्पित की

संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।
सरगुजा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के साथ भाजपाईयों ने अटल बिहारी वाजपेई के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए समस्त जन को शुभकामनाएं दी।
सुशासन दिवस पर अटल बिहारी वाजपेई के स्मृतियों को याद करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि उनकी विचारें हमेशा सकारात्मक ऊर्जा और आशा का संचार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत की राजनीति के आजाद शत्रु थे राजनीतिक अस्थिरता से उबारने के अलावा देश के अंदर राजनीति में सुचिता और पारदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमान उन्होंने रखा था। आज पिछले 9 वर्षों से हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत में विकास और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किए हैं इसकी आधारशिला हमारे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई ने अपने शासनकाल में रख दी थी।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए

वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि वाजपेई जी दूर दृष्टि वाले महामानव थे, उन्होंने ग्रामीण विकास के बारे में सोचा और लागू किया भाजपा का मूल सिद्धांत गरीब कल्याण का रहा है जिसे अटल जी ने हीं शुरू किया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई श्री राम के आदर्श और श्री कृष्ण के नीतियों को लेकर चले थे। अंत में उन्होंने सरगुजा के तीनों सीट पर भाजपा का परचम लहराने के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दिया।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने वाजपेई जी के स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि उनकी किसी से तुलना करना सूरज को दीपक दिखाने के बराबर है, देश को विकास के परम शिखर पर पहुंचाने के लिए हमें उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए अपने कर्तव्य पथ पर बढ़ते रहना होगा।
निगम के पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने अटल बिहारी वाजपेई के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह अद्वितीय व्यक्तित्व थे, आज उनके आदर्शों पर चलते हुए हम सबको मौका मिला है कि हम अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन करें।

जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति के मद्देनजर कविता का पाठ किया तथा महिला मोर्चा अध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने अटल जी के स्मृतियों को याद किया एवं शुभकामनाएं दी।
नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने सुशासन दिवस के अवसर पर संबोधन में कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की प्रेरणा से ही प्रधानमंत्री मोदी जी ने राजपथ का नाम कर्तव्य पथ रखा है, और हमें अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते जाना है।

कार्यक्रम के दरमियां अंबिकापुर शहर से जाने-माने कवित्रियों को भाजपा सरगुजा की ओर से ललन प्रताप सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन दीपक सिंह तोमर ने किया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल, अभिषेक शर्मा, अरुणा सिंह, बलराम जयसवाल, मधु चौदहा, विकास पाण्डेय, रूपेश दुबे, राजबहादुर सिंह, अजय सिंह बबलू, सर्वेश तिवारी, रविन्द्र तिवारी, अनिल जयसवाल, रामप्रवेश पांडे, प्रियंका चौबे, मनोज सोनी, कृष्ण शर्मा, दूधनाथ गोस्वामी, निरंजन रॉय, वेदांत तिवारी, कमलेश तिवारी, अंशुल श्रीवास्तव, दुर्गा शंकर दास, शरद सिन्हा, रवि जयसवाल, प्रियंका चौबे, सोनू मुदलियार, सीमा कश्यप, नीलम राजवाड़े, अजय सिंह, वीर सोनी, हर्ष जयसवाल, विपिन पांडे छोटू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।