Event More NewsPoliticsRecent News

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम का हुआ आतिशी स्वागत

अंबिकापुर । वर्तमान भारत ।

रिपोर्ट : इरफान सिद्दीकी


कैबिनेट मंत्री बनने के उपरांत सरगुजा में प्रथम आगमन पर रामविचार नेताम का अंबिकापुर शहर के कई जगहों पर स्वागत किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा के बड़े छोटे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रातः रेलवे स्टेशन पहुंचे, ढोल नगाड़ों के साथ श्री नेताम को फूल माला पहनाया।
विश्राम गृह से निकालने के बाद श्री नेताम मां महामाया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा करके मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।

स्वागत कार्यक्रम अंतर्गत सतीपारा शंकर मंदिर से पूजा करके पंडित दीनदयाल चौक पहुंच कर उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया और वहीं से उनकी स्वागत रैली प्रारंभ हुई।
इस तारतम्य में देवीगंज मार्ग पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं उनके परिवार, प्रशांत त्रिपाठी सहित अनेक लोगों ने श्री नेताम को फूल माला पहना कर आतिशी स्वागत किया।


गांधी चौक पर अभिषेक शर्मा, रविन्द्र तिवारी, रूपेश दुबे, चंद्रशेखर तिवारी और बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने श्री नेताम का स्वागत किया, सतीपारा शंकर मंदिर के पास विशाल गोस्वामी मनोज सोनी अजय सोनी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्री नेताम को फलों से तौल कर उनका स्वागत किया गया, पंडित दीनदयाल चौक पर मयंक जायसवाल विमल मंदिरवार रमेश सोनी, संजय शर्मा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा, महामाया चौक पर अनुराग सिंह देव के साथ लोगों द्वारा लड्डू से श्री नेताम को तौल कर, संगम चौक पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं किसान मोर्चा द्वारा, देव होटल के पास, घड़ी चौक में नगर मंडल, महिला मोर्चा और पार्षदों की टीम के साथ लोगों ने श्री नेताम का फूल मालाओं के साथ आतिशी स्वागत किया।


स्वागत कार्यक्रम के अंत में संकल्प भवन भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज हम सरकार बनाने में सफल हुए हैं, इसके पीछे हमारा मजबूत केंद्रीय नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत है, भाजपा की नीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने कुशासित और भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेसी सरकार को सरगुजा संभाग में शून्य पर पहुंचा दिया और अब तक का अधिकतम सीट जीत कर हम भाजपा की सरकार बनाए। उन्होंने सरगुजा संभाग से सीएम और तीन कैबिनेट मंत्री देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व की सराहना की। श्री नेताम ने सरगुजा जिला से पहली बार तीनों सीट जीतने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व की सराहना की एवं सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित किया।
इस अवसर पर लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और कहा कि हम सभी ने एक हो कर कार्य किया, सामूहिक नेतृत्व से संगठन को बहुत मजबूती मिली और सबके प्रयास से हम सफल हुए, उन्होंने श्री नेताम के लंबे अनुभव का लाभ और मार्गदर्शन प्राप्त होने की बात कही।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने सबको बधाई दिया और एकजुट हो कर आगे काम करने की बात कही।


कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता और आभार मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला के प्रकट किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला, मंडल, बूथ, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।