Latest:
PoliticsPopular NewsTrending Newsछत्तीसगढ़

Breaking Jashpur : आज CM विष्णुदेव साय का जशपुर दौरा…कांसाबेल में कंवर समाज सम्मेलन तथा अभिनंदन समारोह में होंगे शामिल…देखें आज़ की संपूर्ण कार्यक्रम सूची…पढ़ें पूरी खबर


कांसाबेल/जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कांसाबेल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एकदिवसीय प्रवास में शनिवार यानी आज जशपुर आगमन हो रहा है। वे रायपुर से शासकीय विमान से दोपहर 12 बजे कांसाबेल पहुंचेंगे। यहां के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित अभिनंदन समारोह में सम्मिलित होंगे। इस समारोह में सफाई कर्मी संघ, वन प्रबंधक, रसोईया संघ और आंगनबाड़ी सहायिकाओं द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हार्दिक अभिनंदन किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनंदन कार्यक्रम के पश्चात कांसाबेल में आयोजित भाजपा के लोकसभा स्तरीय बैठक में सीएम साय शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी के विधानसभा और लोकसभा स्तरीय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी शामिल होंगे। पार्टी बैठक के पश्चात कंवर सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कंवर सम्मेलन के पश्चात मुख्यमंत्री साय भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता के निवास पर भोजन करेंगे।

जानकारी के मुताबिक,  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और लोकसभा कलस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल भी कांसाबेल पहुंचेंगे।

फिलहाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की प्रवास की अधिकारिक कार्यक्रम सूची जारी हो गया है।

देखें पूरी कार्यक्रम की रूपरेखा:-👇