Latest:
Event More NewsNatioal NewsPopular NewsTrending Newsजानकारीविविध

Chanakya Niti : महिलाओं को पसंद आती है पुरुषों की ये आदतें…फिर उन्हें दे बैठती हैं दिल


Chanakya Niti :- आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ पुरुषों के अंदर ऐसी आदतें होती हैं, जो आरतों को बेहद पसंद आती हैं। ऐसे पुरुषों की तरफ औरतें सहज रूप से जल्दी आकर्षित होती हैं। चाणक्य (Chanakya Niti) के अनुसार पुरुषों के व्यक्तित्व से जुड़ी ये चीजें महिलाओं को इतनी पसंद आती हैं कि वो उनपर अपना दिल हार बैठती हैं। वहीं दूसरे पुरुष जिनमें ये आदतें नहीं हैं वो मन ही मन ऐसे लोकप्रिय पुरुषों से जलते हैं।

आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान और कूटनीतिज्ञ थे। उनकी कूटनीति और विचारों के जरिए बहुत से लोग अपने जीवन में सफलता हासिल कर चुके हैं।

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में भी जिंदगी को सही तरीके से जीने के कुछ तरीके बताएं हैं. जो कि महिला व पुरुष दोनों के लिए ही बेहद जरूरी है. (Chanakya Niti in Hindi) यदि इन नियमों को अपने जीवन में अपनाया जाए तो आपको हर कदम पर कामयाबी मिलेगी और आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे।


आज हम चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों की कुछ ऐसी खूबियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो कि महिलाओं को पसंद आती हैं. हर महिला अपने पार्टनर में ऐसी खूबियां देखना चाहती है. 


भरोसे का मान रखने वाले


चाणक्य कहते हैं, जो पुरुष किसी स्त्री की राज की बात जानने के बाद भी अगर उसे सिर्फ अपने तक सीमित रखता है और किसी से उसका जिक्र नहीं करता है। ऐसी पुरुषों से महिलाएं तुरंत रीझ जाती हैं। इसके साथ ही अगर पुरुष प्रेम संबंधों में महिलाओं के ऊपर कोई रोक टोक नहीं लगाता है। उन्हें अपनी तरह से जिंदगी जीने की आजादी देते हैं उनसे महिलाएं कभी दूर नहीं होती हैं।


रिश्ते में ईमानदारी


ईमानदार शब्द सुनने में जितना अच्छा लगता है उतना ही जिंदगी में भी इसका विशेष महत्व है. चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को रिश्तों के मामले में ईमानदार होना चाहिए.

खासतौर पर पुरुषों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वफादारी आपके रिश्ते को मजबूत बना सकती है. महिलाएं ईमानदार पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं. अगर पुरुष ईमानदार है तो प्रेमिका व पत्नी जिंदगीभर उससे प्रेम करती है.


व्यवहार में हो शालीनता


अच्छा व्यवहार होना सभी के लिए जरूरी है क्योंकि आपका व्यवहार आपकी पर्सेनेलिटी को निखारता है. चाणक्य नीत के अनुसार पुरुष का व्यवहार हर महिला के लिए काफी अहम होता है.
क्योंकि आप किसके साथ कैसा व्यवहार करते हैं यह आपकी सोच को व्यक्त करता है. अच्छे व्यवहार वाला पुरुष हर महिला को पसंद आता है और हर महिला अपने पार्टनर से अच्छे व्यवहार की उम्मीद करती है.

महिलाओं की सुनें


चाणक्य नीति में यह भी बताया गया है कि महिलाओं को इस तरह के पुरुष अपनी ओर आकर्षित करते हैं जो कि महिलाओं की हर बात सुनते हैं और गौर करते हैं. क्योंकि हर महिला चाहती है कि उसका पार्टनर उसकी हर बात को ध्यान से सुनें.


इसलिए जिन पुरुषों में सुनने की क्षमता होती है वह महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. साथ ही जिन पुरुषों में अहम की भावना नहीं होती वह भी महिलाओं को अच्छे लगते हैं. इसलिए पुरुषों में क्षमा भाव का होना बेहद जरूरी है।

घमंड से बनाएं दूरी


चाणक्य के अनुसार अगर आप सिर्फ अपने में रहें। हमेशा ईगो पाल कर रखें, तो महिलाओं से आपकी कभी नहीं बन पाएगी। हर रिश्ता ईगो से बढ़कर है। वहीं दूसरी ओर जो पुरुष अपनी गलती स्वीकार कर लेते हैं, उनकी ये आदत महिलाओं को सबसे ज्यादा भाती है। लंबे समय तक रिश्तों में मिठास बनाने के लिए ईगो से दूरी बनाना जरूरी है। 

मान-सम्मान देना


चाणक्य नीति के अनुसार, जो पुरुष दूसरों को मान सम्मान देना जानता है, महिलाएं उसकी तरफ सहज रूप से आकर्षित होती हैं। जो पुरुष प्रेम संबंधों या फिर वैवाहिक जीवन में अगर किसी का आदर नहीं करते और दूसरों को ठेस पहुंचाते हैं ऐसे लोगों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलता है। जो महिलाओं को तवज्जो देते हैं उनका वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध कभी असफल नहीं होता।


स्त्रियों को सुरक्षित महसूस कराए


आचार्य चाणक्य के अनुसार जब कोई पुरुष किसी महिला को अपनी मौजुदगी में सुरक्षित महसूस कराता है, तब महिलाएं ऐसे पुरुष पर भरोसा करने लगती हैं। जो व्यक्ति अपनी प्रेमिका, पत्नी को सुरक्षा का अहसास कराएं। उन्हें अच्छा माहौल दें, वहां पर कभी भी प्रेम कम नही होता। 

आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में पति और पत्नी दोनों के लिए कुछ अहम बातों का जिक्र किया है। चाणक्य नीति के अनुसार अधिकतर महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में कई राज दबाए रखती हैं। औरतें जीवन भर ये राज बनाकर रखती हैं। चलिए आपको बताते हैं इन बातों के बारे में…


अपना पहले का इतिहास


शादीशुदा लाइफ में में आने से पहले अधिकतर लोगों का पास्ट होता है। सीधे शब्दों में कहे तो हर कोई प्रेम-प्रसंग का शिकार बन ही जाता है। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) कहती है कि महिलाएं पिछली लव लाइफ को छुपाकर रखती हैं।
ये भी सत्य है कि बीती हुई बातों को भूल जाना बेहतर है और महिलाओं की ओर से इसे राज रखना वर्तमान के रिश्ते के लिए अच्छा रहता है। इस कारण भी हर महिला अपने इस इतिहास को घर की खुशहाली के लिए छुपाकर रखती है।


अपने घर के लोगों की बुरी चीजें


शादी के बाद भी औरतों का का अपने माता-पिता के परिवार से गहरा नाता रहता है। वो भले ही पति के हिसाब से जीवन को व्यतीत करने पर मजबूर हो पर अधिकतर मामलों में महिलाओं का झुकाव अपने परिवार की ओर ही ज्यादा होता है। ये भी देखा गया है महिलाएं अपने परिवार की बुरी बातें पति से छुपाकर रखती हैं। अगर ये बातें सामने आ जाए तो हो सकता है कि उसे पूरी लाइफ पति के ताने सुनने को मिलें।


घर की बचत


घर को कैसे चलाना है ये भला महिलाओं से बेहतर कौन जानता है। महिलाएं घर खर्च से बचत करने की कोशिश करती हैं और इसका अहम उद्देश्य मुसीबत में परिवार की मदद होता है। ज्यादातर महिलाएं घर के खर्च से होने वाली बचत को पति से छुपाकर रखती हैं, ताकि ये पैसा मजबूरी में उनके काम आ सके।