Latest:
Feature NewsNatioal NewsPopular NewsTrending NewsWorldजानकारी

01 मार्च का इतिहास : आज ही फूटा था मानव इतिहास सबसे भयानक बम…भारत को मिली थी होनहार बेटी मुक्केबाज मैरी कॉम…जाने आज के दिन की क्या है खास…पढ़ें आज का इतिहास



History of 1 March :- 1 मार्च साल का 61 वाँ दिन है। साल में अभी और 304 दिन बाकी हैं। देश-दुनिया के इतिहास में 1 मार्च की तारीख पर कई अहम घटनाएं दर्ज हैं। इतिहास में 1 मार्च की तारीख कई अहम घटनाओं की साक्षी रही है। एक मार्च (1 March Ka Itihas) साल के तीसरे महीने का पहला दिन है और यह दुनिया में पहले हाइड्रोजन बम के परीक्षण के दिन के तौर पर जाना जाता है। जी हां, एक मार्च 1954 को अमेरिका ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया और यह मानव इतिहास में उस समय तक का सबसे खतरनाक विस्फोट था। तबाही का ये खतरनाक प्रोडक्ट हिरोशिमा को नष्ट करने वाले परमाणु बम से हज़ार गुना ज़्यादा शक्तिशाली था। साथ ही 1 मार्च के दिन ही मुक्केबाज मैरीकॉम का जन्म हुआ था। तो चलिए जान लेते हैं 1 मार्च का इतिहास।

1 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1996 – भारत, रूस, चीन और ईरान ने एशियन फॉउंडेशन फ़ॉर थर्मोन्यूक्लियर स्टडीज नामक संस्थान स्थापित किया।

1999 – बारूदी सुरंगों के उत्पादन और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अंतर्राष्ट्रीय संधि (ओटावा संधि) लागू हुई।

2000 – मोहम्मद अहमद अल गयूम के स्थान पर मुबारक अल शामेख लीबिया के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2001 – अमेरिका में भूकम्प, फिजी में संकट, लश्कर-ए-तैयबा सहित 21 आतंकवादी संगठनों पर ब्रिटेन में प्रतिबंध।

2002 – यूरो क्षेत्र के 10 देशों की मुद्रा समाप्त, ‘यूरो’ मुद्रा लागू की गई।

2004 – रूस के राष्ट्रपति ने मिखाइल फ़्रैदकोव को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।

2005 – सोयूज-यू राकेट कजाकिस्तान के बैकानूर अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किया गया।

2006 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश सरकारी यात्रा पर भारत पहुँचे।

2007 – अमूल्य नाथ शर्मा नेपाल के प्रथम बिशप बनाए गए।

2008 – आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड ने न्यूयार्क में अपनी शाखा खोली।

2010 – भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दस समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

2010 – हॉकी विश्व कप के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया।

1 मार्च को जन्में व्यक्ति

1992 – शरद कुमार – भारतीय पैरा एथलीट हैं।

1983 – मैरी कॉम – मशहूर भारतीय महिला मुक्केबाज़।

1969 – तपन कुमार गोगोई – भारतीय राजनीतिज्ञ हैं जो भारत के असम राज्य है।

1968 – सलिल अंकोला, भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता।

1967 – निरंजन ज्योति – भारतीय जनता पार्टी की एक राजनेता हैं।

1964 – वांगा गीता – आंध्र प्रदेश की जानी मानी महिला राजनीतिज्ञ हैं।

1963 – चरणजीत सिंह चन्नी – भारत के पंजाब राज्य के राजनीतिज्ञ हैं।

1953 – एम.के. स्टालिन – भारतीय राजनितज्ञ एवं पूर्व अभिनेता हैं जो तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री बने हैं।

1951 – नितीश कुमार, प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं पूर्व रेल मंत्री, बिहार के मौजूदा मुख्यमंत्री

1944 – बुद्धदेव भट्टाचार्य – पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं।

1 मार्च को हुए निधन

1914 – लॉर्ड मिण्टो द्वितीय भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल थे।

1974 – कोतारो तनाका – जापानी न्यायविद, क़ानून और राजनीति के प्रोफेसर थे।

1979 – जयरामदास दौलतराम – भारत के स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनेता थे।

1989 – वसंतदादा पाटिल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक थे।

1988 – सोहन लाल द्विवेदी – हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।

2014 – बंगारू लक्ष्मण – 2000 से 2001 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।

2017 – तारक मेहता – मशहूर गुजराती साहित्यकार जिनका टीवी सीरियल सब टीवी पर आता है।