Latest:
Popular NewsTrending Newsज्योतिषधर्म

06 मार्च 2024 राशिफल : मेष से लेकर मीन किस राशि के सितारे चमकेंगे…जानिए दैनिक राशिफल-उपाय…पढ़ें आज का राशिफल




मेष राशि (Aries Horoscope)

मेष राशि वाले आज बिजनेस में नई परियोजना से आपको फायदा हो सकता है। छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे। सोशल मीडिया के ज़रिए आपका कोई नया दोस्त बनेगा। आपका मन गहरी बातों को जानने में अधिक रुचि दिखाएगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना संबंधों में कड़वाहट ला सकता है।


शुभ रंग- पीला

उपाय– आज मंगलवार का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।।

वृष राशि (Taurus Horoscope)

वृष राशिवालों के लिए आज मौज मस्ती में व्यतीत होगा। बुजुर्गों तथा बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। आपको खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। कोई शुभ प्रसंग हो सकता है। वैवाहिक जीवन बेहतर रहेगा। समय पर कार्य पूरे नहीं होने से नौकरी में परेशानी आ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी किसी भी कार्य में निवेश करने के लिए समय उचित नहीं है।

शुभ रंग- गुलाबी

उपाय– आज चंदन और जल से पीपल के वृक्ष का अभिषेक करेंगे तो पारिवारिक शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope )

मिथुन राशिवाले आज अपने जज़्बात पर क़ाबू रखें। कपड़ा व्यवसायियों को आज अच्छा लाभ होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश कर सकते हैं। ससुराल के लोगों से अच्छी बातचीत होगी। नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी डील होने की संभावना है।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

कर्क राशि (Cancer Horoscope )

कर्क राशिवाले आज आपके शादीशुदा जीवन में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। समय खुशनुमा और बेहतर परिणाम देने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अपने हुनर और समझदारी से कार्यों को बखूबी पूरा करेंगे। व्यापार में आज अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन की वर्षा होने के पूरे-पूरे योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का मंत्र- आज सूर्य को जल देने से मिलेगा लाभ।

सिंह राशि ( Leo Horoscope)

सिंह राशि वाले आज लंबे समय बाद आप जीवनसाथी के साथ अतिरिक्त समय बिता पाएंगे। यदि आप अपने प्रिय को कोई तोहफा खरीदने की योजना बना रहे हैं इसके लिए दिन उचित है। दोस्त के रूप में छिपे हुए आपके शत्रुओं से सावधान रहें। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। आय के साथ-साथ खर्चे भी सामने आएंगे। अपने व्यक्तित्व और भविष्य को लेकर जागरुक रहें।

शुभ रंग-गुलाब

उपाय–पीला चंदन श्री विष्णु को अर्पित करेंगे।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope )

कन्या राशि वालों के लिए आज आप सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे। घर के बड़ों की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। आपको रीड की हड्डी में दर्द की शिकायत हो सकती है। दूसरों की मदद भी करेंगे और उनके हितों की भी चिंता करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में अचानक से शुभ बदलाव होने की संभावना है।

शुभ रंग-हरा

उपाय – आज कमरे में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाए।

तुला राशि ( Libra Horoscope )

तुला राशिवाले आज कोई धोखा दे सकता है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने कार्यक्षेत्र में उन्नति करने कर सकते हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट हो सकता है। सौदेबाजी में बहुत अच्छी सफलता भी मिलने के योग हैं।

शुभ रंग- नीला

उपाय– आज सुंदर कांड पढ़ें, प्यार बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope )

वृश्चिक राशिवाले आज आपको आपकी की दिनचर्या में परिवर्तन करने की जरूरत है कई लोग आप से नाराज हैं। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। माता-पिता से महत्वपूर्ण चर्चा सम्भव है। आज अपने मूड को नियंत्रण में रखें नहीं तो हाथ में आया हुआ कोई अवसर खो देंगे। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन क्रोध के अतिरेक से बचने का प्रयास करें। किसी से विवाद हो सकता है।

शुभ रंग- लाल

उपाय– आज हनुमान मंदिर में दीप दान करें, रोग-दोष-कलेश का नाश होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope )

धनु राशि वाले आज का दिन जीवनसाथी द्वारा आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और ससुराल पक्ष से चल रहा वाद विवाद भी समाप्त होगा। आज आपको अपनी अपेक्षाओं को तार्किक स्तर पर रखना होगा। ज्यादा लालच कोई बड़ा नुकसान करा सकता है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। सामाजिक व धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी। ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

उपाय आज आज 2 नारियल लक्ष्मी मंदिर में चढ़ायें,एक छोड़ दें एक ले आये, विदेश जाने का योग बनेगा।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope )

मकर राशिवाले आज का दिन जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे जीवन के कुछ अहम फैसले लेना आसान होगा। छोटी-छोटी बातों पर आहत होने जैसे स्वभाव को सुधारें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप अपनी काफी सारी समस्याओं को हल कर पाएंगे,लेकिन आपको धन संबन्धित मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। परिजनों- मित्रों के साथ मांगलिक आयोजन में शामिल होने के अवसर मिलेंगे। परिजनों-मित्रों के साथ अधिक समय बिता सकेंगे।

शुभ रंग- हरा

उपाय–सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope )

कुंभ राशिवाले आज कार्य की एक अलग शैली से अपने काम की पहचान बनाएंगे। जो लोग नौकरीपेशा है,उन्हें उन्नति मिलती दिख रही है और आपके चारों ओर का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा, इसलिए आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। यदि कोई मित्र रूठा हुआ है तो उसे मनाएंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके। अपनी पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाकर रखें।

शुभ रंग- हरा

उपाय–सूर्य को अर्ध्य देंगे तो राजकीय सम्मान मिलेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope)

मीन राशिवाले आज का दिन नौकरी व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। यात्रा आपके लिए सामान्य रहेगी, लेकिन परिवार के लोगों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में आप सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवार में तनाव होने की संभावना हो सकती है। माता जी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। विवाहेत्तर संबंधों की संभावनाओं से दूर रहे।


शुभ रंग- नारंगी


उपाय–शाम को मेन दरवाजे पर दीप जलायें, धन की कमी दूर होगी।।

डिस्क्लेमर-

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी ‘वर्तमान भारत’ पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषीयों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।