Latest:
Event More NewsWorldजानकारीविविध

09 मार्च का इतिहास : आज ही के दिन एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक ‘द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का प्रकाशन हुआ…जाने आज के दिन किसी क्या है खास…पढ़ें आज की इतिहास




History of 9 March :- इतिहास अपने में कई महत्वपूर्ण किस्से और घटनाएं समेटे है, हर दिन कुछ खास हुआ है. देश – दुनिया के इसी रोचक इतिहास को एक सिस्टमैटिक माध्यम से हम आपके सामने लाए हैं. डेली हिस्ट्री अपडेट के इस कड़ी में आज आपको हम 9 मार्च से जुड़े देश – दुनिया में घटे महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी देंगें. किन खास लोगों ने आज जन्म लिया और कौन से लोग आज हमें छोड़कर चले गए. तो आइये आपको लेकर चलते हैं इतिहास के इस रोचक सफर पर.

9 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

1776: अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक ‘द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का प्रकाशन.

1822: चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया.

1860: जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया.

1861: 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया.

1916: जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की.

1918: रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी.

1959: दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की थी.

1999: भारतीय मूल के, ब्रिटिश आधारित दिग्गज उद्योगपति स्वराज पॉल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी.

2005: थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये.

2007: ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली.

9 मार्च को जन्में महत्वपूर्ण व्यक्ति

1934: रूसी सोवियत पायलट और कॉस्‍मोनॉट यूरी गैगरिन का जन्‍म हुआ था.

1938: प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक हरिकृष्ण देवसरे का जन्म.

1951: मशहूर तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का जन्म.

1956: भारतीय लेखक शशि थरूर का जन्म.

1985: भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी पार्थिव पटेल का जन्म.

9 मार्च को हुए निधन

1968: भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार हरिशंकर शर्मा का निधन.

1969: टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े एक प्रख्यात पारसी व्यापारी हारमसजी पेरोशा मोदी का निधन.

1971: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का निधन.

1994: भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन.

1997: मद्रास विधान सभा के सदस्य बी. जी. रेड्डी का निधन.

2012: हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का निधन