Latest:
Event More NewsNatioal NewsRecent Newsजानकारीदेशविदेश

29 मार्च का इतिहास : भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का हुआ उद्घाटन…भारतीय फिल्म अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म… जाने आज के दिन की क्या है खास…पढ़ें आज का इतिहास



History of 29 March -: इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 29 मार्च को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

29 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं

1549: ब्राजील की पहली राजधानी सल्वाडोर द बहीया की नींव डली.

1561: अकबर ने मालवा की राजधानी ‘सारंगपुर’ पर हमला करके बाजबाहुदर को हरा दिया.

1798: स्वीट्जरलैंड गणराज्य बना.

1804: हैती में हजारों गोरे लोगों की हत्या की गई.

1857: भारत में ब्रिटिश शासन के ख़िलाफ़ बंगाल नेटिव इन्फैंट्री विद्रोहों और लंबे समय से चल रहे सिपाही स्वतंत्रता संग्राम में सिपाही मंगल पांडे स्वतंत्रता सेनानी के रूप में जाने गये.

1867: ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया.

1901: ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ.

1932: अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की.

1943: स्वतंत्रता सेनानी एवं नेता लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया.

1953: तेनजिंग नोर्गे तथा हिलैरी द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय.

1954: भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया.

1999: अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10000 अंक के पार गया.

2004: आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिंबंधित करने वाला पहला देश बना.

2008: दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरूआत की.

2008: इराक में हुए अमेरिकी बम विस्फोट में लगभग 50 लोगों की मृत्यु.

2010: मास्को मेट्रो ट्रेन में दो आत्मघाती हमले हुए उसमें तक़रीबन 40 की जान गयी.

2014: इंग्लैंड एण्ड वेल्स में पहला समलैंगिक विवाह आयोजित किया गया.

29 मार्च को जन्मे व्यक्ति – Born on 29 March

1913: हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक भवानी प्रसाद का आज ही के दिन जन्म हुआ.

1928: दिल्ली के उपराज्यपाल तथा त्रिपुरा, गोवा और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल रोमेश भंडारी का जन्म हुआ.

1929: भारतीय फिल्म अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म हुआ.

1943: इंग्लैंड के प्रधानमन्त्री जॉन मेजर का जन्म हुआ.

1951: न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी जॉन हावर्थ का जन्म को ऑकलैंड में हुआ.

29 मार्च को हुए निधन – Died on 29 March

1963: हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का निधन.