Latest:
ज्योतिषधर्म

२९ मार्च २०२४ का राशिफल : किस राशि वालों के लिए बड़ी खुशी लेकर आएगा आज का दिन…हर तरफ से आएंगी खुशियां…और बहार ही बहार…जाने आज का राशिफल


   मेष राशि (Mesh Rashifal)

अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। व्यापार आपका बढ़ेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके जीवन में खुशियां आएंगी। यानी आपको विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। खाने में लापरवाही न करें। अगर आप अपने करियर को लेकर चिंतित हैं तो आपकी चिंता दूर हो सकती है। आपको तरक्की के नए मौके मिलेंगे।

   वृष राशि (Vrish Rashifal)

इस राशि के जातक सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी का साथ आपको सफलता दिलाएगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनिस में लाभ होगा।

आपको मनचाहे परिणाम मिलने लगेंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। कार्यालय में आपके कार्य की चर्चा होगी।

   मिथुन राशि (Mithun Rashifal)

इस राशि के जातकों में विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। शैक्षिक कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलने लगेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको समस्या आ सकती है। किसी भी डील या समझौते को करते समय थोड़ी सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है। आपको परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा।

   कर्क राशि (Kark Rashifal)

इन जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। आपको संतुलित आहार लेने से लाभ होगा। पैसे से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। आपको योगा और मेडिटेशन करने से लाभ होगा। परिवार और पत्नी के साथ आपको समय बिताना होगा। वरना आपकी गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। लाइफ पार्टनर का ख्याल रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

  सिंह राशि (Singh Rashifal)

इन जातकों के लिए दिन खुशहाली भरा रहेगा। आपकी शादी पक्की हो सकती है। जो विवाहित हैं वे पार्टनर के साथ कहीं डिनर पर जाने का प्लान बना सकते हैं। खुशहाली के पल जीवनसाथी के साथ बिताएंगे। आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा बीतने वाला है। आय के नए साधन खुलेंगे। इसी के साथ आपको कार्यालय के कामों को बड़ी ही जिम्मेदारी से संभालने होगा।

आपको अपने जीवन से थोड़ा समय निकालकर पार्टनर के साथ समय बिताना होगा। इससे प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। कार्यालय में आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आय बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे।

   कन्या राशि (Kanya Rashifal)

प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की मिलेगी। आपके मनचाहे काम पूरे होंगे। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपको शुभ समाचार मिल सकता है। खर्चो को लेकर परेशानी रहेगी, इसलिए सोच समझकर व्यय करें।

   तुला राशि (Tula Rashifal)

इस राशि के जातक परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। निवेश के नए अवसरों पर नजर ध्यान रखना होगा। कोई भी निर्णय सोच समझकर लें।

   वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashifal)

इन जातकों को कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी। सभी कार्यों में मनचाही सफलता मिलेगी। रुका धन मिलने के योग हैं। रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। अपने डेली रूटीन से थोड़ा ब्रेक लें।

   धनु राशि (Dhanu Rashifal)

इन जातकों को आर्थिक लाभ होगा। आय के नए साधन मिलेंगे। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। कार्यालय के काम समय पर पूरा करना सीखें। परिवार के सहयोग से ही काम की रणनीति बना पाएंगे। तभी बाधाएं दूर होंगी। करियर में नई उपलब्धियां हासिल कर पाएंगे। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

   मकर राशि (Makar Rashifal)

मानसिक और शारीरिक कष्ट हो सकता है। टीम वर्क पर फोकस करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से लाभ होगा। एक-दूसरे को मोटिवेट करेंगे तो काम बनेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें। फैमिली के साथ घूमने जाएंगे। धार्मिक स्थल पर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

   कुंभ राशि (Kumbh Rashifal)

इन जातकों के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएगा। अप्रत्याशित बदलाव जीवन में आएंगे। इसके लिए तैयार रहें। धैर्य और शांति से काम करें। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान दें।

   मीन राशि (Meen Rashifal)

इन जातकों के जीवन में चुनौतियां आएंगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवन साथी के साथ समय बिताएंगे। लंबे समय से पैसों को लेकर चल रहा विवाद दूर हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। परिवार में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

डिस्क्लेमर-
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी ‘वर्तमान भारत’ पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों एवं विशेषज्ञों की सलाह लें।