Latest:
Event More NewsRecent Newsजानकारीजुर्म

CRIME NEWS : भंडारे में गई 9 साल की मासूम से पड़ोसी व उसके साथी ने की सामूहिक दुष्कर्म…केस दर्ज…पढ़ें पूरी खबर



पड़ोसी वह उसके साथी द्वारा भंडारे में गई 9 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है…

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोस के लड़के व उसके साथी ने सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। बच्चे घर से भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गई थी।

बता दें कि, वहां दोनों लड़के बच्ची को एक ड्रेन की तरफ ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से उत्तर प्रदेश के का एक परिवार खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में किराये पर रहता है। परिवार की महिला ने बताया कि रविवार को उनकी नौ वर्षीय बेटी गांव में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए गई थी। उसके बाद काफी देर तक घर नहीं लौटी।

उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन वह कहीं पर भी नहीं मिली। काफी देर बाद बेटी घर पहुंची और उसने बताया कि पड़ोस का ही एक लड़का अपने साथी के साथ उसे बहकाकर ड्रेन के पास ले गया था।

दरअसल, महिला का आरोप है कि बेटी ने बताया कि दोनों ने वहां उसके साथ गलत काम किया। महिला ने दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों का पता लगाकर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।