Odisha Breaking : बड़ा हादसा.! ओडीसा के झारसुगड़ा में महानदी में नाव पलटने से 7 की मौत…कई लापता…पढ़ें पूरी खबर
भुवनेश्वर :- ओडिशा के झारसुगड़ा में महानदी में एक बड़ा हादसा हुआ है। पत्थर सेनी मंदिर के पास महानदी में नाव पलटने से 7 लोगों की डूब कर मौत हो गई।
बताया गया है कि नाव में 50 से 60 लोग सवार थे।
फिलहाल, कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों और लापता व्यक्तियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान में जुटा हुआ है।
पुलिस टीम के साथ बचाव दल भी पहुच गया है।