CG Big BREAKING : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज आएंगी छत्तीसगढ़…दो आम सभाओं को करेंगे संबोधित…पढ़ें पूरी खबर
Priyanka Gandhi visit :- लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही राजनितिक दलों के शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रदेश के दिग्गज नेताओं का धुआंधार रैली और आम सभाएँ हो रही है।
फिलहाल, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और छग लोकसभा चुनाव की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज यानि 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ आने वाली हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश के दो जिलों का दौरा करेगी। इस दौरान वह राजनांदगांव और कांकेर के दौरे पर रहेंगी।
इन जिलों का करेंगी दौरा
आपको बता दें कि, प्रियंका गांधी इस दौरान राजनांदगांव के मोहर में अपनी पहली सभा करेंगे। इस दौरान वह जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करेगी जिसके बाद वह यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के पक्ष में प्रचार कर इस दौरान जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके साथ ही वह कांकेर जिले के लोकसभा क्षेत्र हाथौद में प्रियंका गांधी की दूसरी सभा होगी। बता दें वह हाथौद में आयोजित जनसभा को संबोधित करेगी।साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र ठाकुर के पक्ष में इस दौरान यहां पर प्रचार करेंगी।