Latest:
Event More Newslocal newsछत्तीसगढ़जानकारीविविध

नहीं थम रहा हाथियों का आतंक.! दो लोगों को सूंड में उठाकर पटका…दोनों घायल अस्पताल में भर्ती…पढ़ें पूरी ख़बर

पत्थलगांव/जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में लगातार जंगली हाथियों द्वारा लोगों पर हमले की घटना सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हाथी के हमले में दो व्यक्ति घायल हो गए है।

यह घटनापत्थलगांव वन परिक्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार, शौच जाने के दौरान एक हाथी ने दोनों को को सूंड से उठाकर पटक दिया। इस घटना के बाद दोनों घायल हो गए। इसके बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि लैलूंगा वन परिक्षेत्र से 1 हाथी ने प्रवेश किया था। यह घटना पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के खाड़ामाचा की है।