Latest:
Event More NewsNewsछत्तीसगढ़

CG News: पुलिस मुख्यालय में तैनात इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप…

छत्तीसगढ़ वर्तमान भारत

CG News नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक पुलिस निरीक्षक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद पर ही फायरिंग की है। इस कोशिश में निरीक्षक की मौत हो गई है। सुसाइड करने वाले निरीक्षक का नाम अशोक सिंह बताया जा रहा है। वह मूलतः दुर्ग के रहने वाले थे। मामला राखी थाना इलाके का है। इस घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गये है। अफसर ने किन वजहों से यह कदम उठाया है, साफ नहीं है। खुदकुशी करने वाला निरीक्षक 14वीं बटालियन का बताया जा रहा है।