Latest:
local news

अंबिकापुर अब तक नहीं हुआ धान का उठाव समिति कर रही मांग, परेशान होकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन………..

वर्तमान भारत

इरफान सिद्दीकी उप संपादक

सरगुजा संभाग में धान खरीदी पूर्ण होने के बाद अब तक धान का उठाव नहीं होने से परेशान समितियों द्वारा समिति द्वारा कई बार धान उठाने की मांग की गई है। मगर अब तक समितियों में रखा धान का उठाव नहीं हो सका है। जिससे समिति के लोग काफी परेशान है। अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराने छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह के अध्यक्षता में समिति प्रबंधक को की रैली
खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपते

धान खरीदी वर्ष 2020-21 के नियम में बहुत सारी समस्याएं
छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने बताया कि धान खरीदी वर्ष 2020-21 के नियम में बहुत सारी समस्याएं हैं। जिनके संशोधन के लिए सहकारिता मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत सहित कई लोगों से समिति द्वारा संपर्क किया गया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया है। मगर अब तक समितियों की समस्या पर किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं किया गया है। जिसे कर्मचारी काफी नाराज हैं।

कलेक्टर के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते

धान खरीदी के बाद धान उठाने का समय महज 72 घंटे
समिति की मांग है कि धान खरीदी के बाद धान उठाने का समय 72 घण्टे दिया गया है। उस नियम को लागू करने की मांग भी की गई है। साथ ही धान खरीदी में मिलने वाली प्रसंगिक और प्रोत्साहन राशि को बढ़ने की भी मांग समिति द्वारा की गई है। समिति द्वारा बताया गया कि धान खरीदी का समय फिर से नजदीक आ गया है और पिछला जो धान खरीदी है। वह सही समय पर परिवहन नहीं होने के कारण समिति प्रबंधक पर रिकवरी सहित एफआईआर करने की धमकी दी जा रही है और जबरन रकम भी भरवाई जा रही है। जिसे समिति के कई कर्मचारी भयभीत और परेशान हैं। वहीं आने वाले समय में धान खरीदी नीति में संशोधन नहीं होता है तो इस वर्ष होने वाले धान खरीदी का समितियों

द्वारा बहिष्कार किया जाएगा। उस माध्यम से धान खरीदी कराएं समिति प्रबंधक खुद को धान खरीदी कराने में पूर्ण रूप से असहमत बताया है।सरकारी सेवा समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समितियों द्वारा की गई मांग को उच्च अधिकारियों तक प्रेरित करने की बात की है। जिनसे इनकी मांगे पूरी हो सके और आने वाले धान खरीदी के समय पर किसी प्रकार की दिक्कत ना हो सके