Latest:
local news

लटोरी : भाजयुमो ने किया सलमान खुर्शीद का पुतला दहन

लटोरी । ओमप्रकाश वैष्णव ।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश संगठन के आह्वान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के किताब में हिंदू धर्म हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हरम से की गई है जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सूरजपुर के जिला अध्यक्ष रविंद्र भारती के नेतृत्व में जिले के लटोरी मंडल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया जिसमें भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के पुतले को प्रतीकात्मक रूप से फांसी पर चढ़ाया गया और कन्या शक्ति संयोजिकाओं व कार्यकर्ताओं ने पुतले की जमकर पिटाई की साथ ही सलमान खुर्शीद मुर्दाबाद सलमान खुर्शीद होश में आओ के नारे लगाए गए। पुतला दहन कराए जाने पर प्रशासनिक पुलिस अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमे झपटी हुई और

कार्यक्रम आक्रोशित रूप से संपन्न रहा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजयुमो रविंद्र भारती जी युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश सोनी जी भाजपा महामंत्री भोग प्रसाद राजवाड़े जी मंत्री ठाकुर सिंह पैकरा दुष्यंत तिवारी सविता देवांगन विप्लब विश्वास धन कुमार पैकरा सुरजीत कुमार जीतू मानिकपुरी अभय जयसवाल सरदार सिंह महितम सिंह कृष्णा राजवाड़े डेविड यादव कलावती सिंह संजय सोनपाकर राहुल मिंज सुखदेव यादव नागेंद्र कुशवाहा दुर्गेश टॉप लाल राहुल दुबे रोशन ठाकुर ज्योति अजीत सोनी समेत समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।