Latest:
जुर्म

अंबिकापुर में पदस्थ PHE का इंजीनियर दुष्कर्म के आरोप में हुआ गिरफ्तार

जांजगीर । वर्तमान भारत ।

​​​​​​​

अंबिकापुर में पदस्थ PHED के इंजीनियर को जांजगीर में पुलिस ने गिरफ्तार किया है । इंजीनियर पर आरोप है कि शादी का झांसा देकर वह एक युवती के साथ 7 सालों तक लिव – इन – रिलेशनशिप में रह और लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। शादी की बात पर जान से मारने की धमकी दी। जब युवती को उसके घर छोड़ा तो वह चंद्रपुर थाने पहुंची। उसने इंजीनियर के परिवार पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रपुर निवासी युवती का परिचय रायगढ़ के पुलिस लाइन में रहने वाले प्रकाश कुमार यादव से हुआ था। प्रकाश PHE इंजीनियर है और अंबिकापुर में पदस्थ है। दोनों में पहचान बनी तो प्रेम संबंध हो गया। युवती का आरोप है कि मार्च 2014 में प्रकाश ने उसे शादी का झांसा दिया और रायगढ़ ले गया। वहां एक सप्ताह रखा और फिर अंबिकापुर ले गया। वहां वसुंधरा विहार स्थित मकान में रखा और दुष्कर्म किया।

शादी की बात करती तो टाल जाता, जान से मारने की दी धमकी
युवती का आरोप है कि प्रकाश उससे अक्सर ही शारीरिक संबंध बनाता। जब भी वह शादी की बात कहती तो टाल जाता। बोलता कि ज्यादा बोलोगी तो जान से मरवा दूंगा। मेरी ऊपर तक पहुंच है। बदनाम कर दूंगा, इससे डर कर चुप हो जाती। आरोप है कि परिवार से भी मिलने नहीं देता था। इस बीच करीब 7 साल बाद रक्षाबंधन पर परिवार से मिलाने की बात कही और त्योहार से एक दिन पहले घर के पास मेन रोड पर छोड़कर भाग निकला।

प्रकाश के परिजनों को बताया, तो कहा- जो हुआ ठीक हुआ
युवती ने पुलिस को बताया कि इस संबंध में उसने अपने भाई और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद वह प्रकाश के परिजनों से बात करने के लिए पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने भी जान से मारने की धमकी दी और कहा कि जो हुआ सो हुआ। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों को पता था कि वह प्रकाश के साथ लिवइन में रह रही है। इसके चलते उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अब युवती ने घर पहुंच कर सारी बात बताई है।