Latest:
Trending News

भूतिया शहर :100साल पहले अचानक रातोंरात विरान हो गया था यह शहर

वर्तमान भारत

भूत – प्रेतों के अस्तित्व पर हमेशा प्रश्न उठते रहे हैं पर दुनिया में कई हॉन्टेड जगहें हैं, जहां के रहस्य आज भी एक राज हैं। वहीं दुनिया में कुछ शहर ऐसे हैं, जो वीरान पड़े हैं। ऐसा ही एक शहर टेक्सास में है, जो कई वर्षों से वीरान पड़ा है। इस शहर में इंसान नहीं रहते। यहां न पानी है, न बिजली है और न कोई मूलभूत आवश्यकता की चीजें। इसे लोग भूतिया शहर के नाम से भी जानते हैं। अब इस शहर की पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जाता है कि यह शहर 100 साल पहले अचानक वीरान हो गया था।100 साल से वीरान पड़ा है शहर टेक्सास का बार्टलेट शहर भूतिया शहर के नाम से जाना जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि 100 साल पहले यह शहर वीरान हो गया था। अब इस शहर के अंदर की कुछ पुरानी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में इस भूतिया शहर के अंदर का नजारा दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला कि कभी बेहद व्यस्त रहने वाला यह शहर अचानक वीरान कैसे हो गया। यहां आखिर ऐसा क्या हुआ कि लोगों के मन में भूत प्रेत का डर बैठ गया। यह वीरान शहर टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन के नॉर्थ में एक घंटे की दूरी पर हैं .

फोटोग्राफर ने निकाली यहां की तस्वीर

इस शहर की तस्वीरें एक फोटोग्राफर ने निकाली हैं। इस फोटोग्राफर का दावा है कि वह पूरी दुनिया के अलग—अलग हिस्सों में ऐसे 16 भूतिया शहर की तस्वीरें निकाल चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, टेक्सास के इस भूतिया शहर में वर्ष 1929 से 1933 के बीच धीरे-धीरे यहां के लोगों ने यहां से पलायन शुरु कर दिया। शोधकर्ताओं का कहना है कि यहां के उद्योग धंधे अचानक बंद हो गए। लोगों के पास आजीविका का कोई साधन नहीं बचा। यहां भूखमरी और अकाल का संकट पैदा हो गया। इसके बाद यहां के लोगों के पास पलायन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।

फिल्म सेट के लिए किया जाता है उपयोग

बताया जाता है कि यह शहर कभी कपास का बड़ा केन्द्र था। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि किसी दैवीय श्राप के कारण यहां के उद्योग धंधे अचानक बंद होने लगे। इसके बाद यहां के निवासियों ने इलाका छोड़कर जाने में ही भलाई समझी। खाली पड़े इस शहर को अब फिल्म के सेट तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यहां कई टीवी शोज़ और फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है।