जुर्म

ब्रेकिंग “सिरफिरे आशिक ने कॉलेज गई युवती को गोली मारने के बाद युवक खुद को मारी गोली ….. युवक की मौके पर मौत, युवती की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा उपचार…

रजपुर। क्षेत्र भारत

रोहित कुमार

सूरजपुर/जिले के प्रेमनगर कॉलेज के पीछे एक सिरफिरे आशिक ने लड़की पर गोली चला दी है लड़की को गोली मारने के बाद सिरफिरे युवक ने अपनी कनपटी पर भी गोली चला दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई है। गोली लगने से लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम द्वारा तत्काल लड़की को अंबिकापुर उपचार हेतु भेज दिया गया है तो वही मिली जानकारी के अनुसार प्रेमनगर के गांधीनगर में कॉलेज के पीछे ग्राम केदारपुर निवासी संजय भगत नामक लड़के ने प्रेमनगर कॉलेज में अध्ययनरत छात्रा केदारपुर के ही रहने वाली लड़की गौतम साहू की पुत्री बताई जा रही सिरफिरे आशिक ने लड़की के ऊपर गोली चला दी है। दोनो के बीच प्रेम प्रसंग था ऐसा बताया जा रहा है। गोली लगने से घायल लड़की को तुरंत प्रेमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार कर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घटना के बाद से पूरे एरिया को प्रशासनिक टीम द्वारा घेर दिया गया है वही कॉलेज के सभी छात्र छात्राओं को कॉलेज के अंदर ही रहने को कहा गया है।क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे ने सब को झकझोर कर रख दिया है वही पूरा क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।