Latest:
जानकारी

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार :आज भी हो सकती है बारिश की संभावना …दो दिन से चली आंधी और हवाओं से तापमान में गिरावट …जाने अन्य जिलों के तापमान का हाल …

रायपुर। वर्तमान भारत।

गजाधर पैकरा

रायपुर! वर्तमान भारत !छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत प्रदेश के दूसरे शहरों में सोमवार की शाम हल्की बारिश और अंधड़ चलने की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है !सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान महासमुंद में 44.7 डिग्री दर्ज किया गया !जबकि रायपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया !दो-तीन दिनों से प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से 46 डिग्री के आसपास पहुंच गया था !जिसमें थोड़ी सी गिरावट दर्ज देखने को मिली है! मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की सी माध्यम बारिस होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है !

छत्तीसगढ़ मौसम पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है !एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम राजस्थान से मणिपुर तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर विस्तारित है! इसके साथ ही एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है! जिसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है ,या गरज चमक के साथ छींटे पड़ सकती हैं !प्रदेश की एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आंधी भी चल सकती है !इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में थोड़ी सी गिरावट देखने को मिलेगी !

छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों का तापमान

▪️सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री न्यूनतम तापमान27.6 डिग्री !

▪️रायपुर के माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 41 डिग्री न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री !

▪️बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 28 डिग्री !

▪️पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री !

▪️अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री !

▪️जगदलपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री !

▪️दुर्ग का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 26 डिग्री !

▪️राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री !