Latest:
Event More News

राजधानी में मध्यान भोजन रसोईया महासंघ का आज विशाल धरना प्रदर्शन…इतने हजार लोगों के धरना प्रदर्शन में शामिल होने की संभावना…पढ़ें पूरी खबर

रायपुर । वर्तमान भारत।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। प्रदेश की राजधानी में मध्यान भोजन रसोईया महासंघ के आह्वान पर आज विशाल धरना प्रदर्शन होगा। छत्तीसगढ़ के 33 जिलों के 146 विकासखंडों में संचालित शालाओं में कार्यरत रसोईया धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस प्रदर्शन में तकरीबन 60 रसोईया लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। नया रायपुर तुता स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन कर रसोईया संघ विधानसभा का घेराव करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।