Latest:
local news

हाथी प्रभावित लोगों को वक्त पर मुआवजा न मिलने से करना पड़ रहा कठिनाइयों का सामना…प्रभावित लोगों में नाराजगी का माहौल…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले में हाथी प्रभावित लोगों को वक्त पर मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक और आवास संबंधी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के छत्तीसगढ़ झारखंड की अंतर राज्यीय सीमा पर स्थित झोलंगा की हाथी प्रभावित लोग वन मंडल अधिकारी से मिलने पहुंचे।

इस ग्राम की ग्रामीणों ने कहा कि बीते वर्ष 22 नवंबर को झोलंगा में हाथियों की समुह से बिछड़ा हुआ एक हाथी बस्ती में घुस आया था। इस हाथी ने गांव के रहवासी बलदेव राम के घर को बुरी तरह से तहस-नहस कर दिया था।

घटना की सूचना वन और राजस्व विभाग के स्थानीय कर्मचारियों को दिया गया था। इन कर्मचारियों ने कागजी कार्यवाही के पश्चात जल्द ही मुआवजा राशि भुगतान कराने का आश्वासन दिया था।

परंतु 3 महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के पश्चात भी प्रभावित परिवार को मुआवजा राशि प्रदान नहीं हो पाई है। राशि नहीं मिलने से हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए मकान की सुधार नहीं हो पा रही है।

ग्रामीणों को d.f.o. जितेंद्र यादव ने मामले की जानकारी लेकर नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। यह भी बता दें कि प्रदेश का सबसे अधिक हाथी प्रभावित क्षेत्र जिला जशपुर ही है।

जिले की ओडिशा और झारखंड से लगने वाली अंतर राज्यीय सीमा सहित चार ब्लॉक में हाथी आए दिन जन और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते रहते हैं। हाथी समस्या से जूझ रहे जिले वासियों के लिए मुआवजा राशि ही एकमात्र राहत का कार्य करती है। लेकिन इसकी प्रक्रिया में होने वाली लेटलतीफी से पीड़ितों में नाराजगी का माहौल बने रहता है।