Latest:
Event More News

राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने से कांग्रेसियों में आक्रोश…जमकर हुई नारेबाजी… पीएम नरेंद्र मोदी की पुतला दहन…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

पत्थलगांव/जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले के पत्थलगांव में राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द हो जाने पर कांग्रेसियों ने आक्रोश जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। “मौके पर मोदी सवार है अडानी की नाव पर,भारत का पैसा लगा है दांव पर”।” यह रिश्ता क्या कहलाता है अडानी की फर्जीवाडे़ की कब होगी जांच””। ”भंवरे ने खिलाया फूल फूल को…” जैसे कई नारे लगाए गए। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गहरी एवं तीखी आलोचना की।

यहां तक कि मोदी हटाओ,लोकतंत्र बचाओ। तक के नारे लगाए गए। विरोध प्रदर्शन का यह प्रबंध इंदिरा चौक पर किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व युवा कांग्रेस के सदस्यों ने इंदिरा चौक के करीबरीब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान भारी भरकम पुलिस बल तैनात थे।

पुलिस दल के तैनात होते हुए भी उनकी लाख कोशिशों के बावजूद भी कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुतला दहन करने में सफलता हासिल की।

कांग्रेश प्रदेश महामंत्री व जिला पंचायत सदस्या आरती सिंह का कहना था कि मोदी की कार्य लोकतंत्र की हत्या करने के समान है। भाजपा विपक्षी दलों पर रोक लगाने के लिए शासकीय मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

उनका कहना था कि देश की आर्थिक उन्नति सिर्फ उद्योगपतियों तक सिमट कर रह गई है। भाजपा अब राहुल गांधी की लोकप्रियता से व्यथित होकर इस तरह के हथकंडे अपना रही है। जिसका कांग्रेस खुलकर विरोध करती है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र में इन दिनों तानाशाह की सरकार चल रही है। केंद्र सरकार के इशारे पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग हो रहा है। यही कारण है कि विपक्षी दलों को जांच या फिर इस तरह के हथकंडे अपना कर उनकी मनोबल को तोड़ने का प्रयास हो रहा है।

कांग्रेसी अपने नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने से काफी आक्रोशित थे। सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी स्थानीय धर्मशाला में एकत्रित हुए और पैदल मार्च करते हुए इंदिरा चौक पहुंचे। जहां नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।