Latest:
ज्योतिष

02 अप्रैल 2023 राशिफल : इस राशि वाले के परिवार में शांति बनी रहने की संभावना…इस राशि वाले जीवनसाथी से किसी तरह की विवाद ना करें…और इस राशि वाले को धन लाभ की संभावना,तथा…जाने आज का राशिफल

वर्तमान भारत । ज्योतिष ।

प्रस्तुति: गजाधर पैकरा

मेष राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में काम ज्यादा रहेगा। आर्थिक तंगी से दूर होगी। जिससे कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आज अनुभवी लोगों से जुड़ कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। कहीं कुछ नया करने की सोच सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी।

वृष राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज खूब एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आज भाग्य का साथ मिलेगा। कहीं पर निवेश करते समय अच्छे से सोच विचार करें। बिजनेस थोड़ा सुस्त रहेगा। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाकी लोगों की राय भली-भांति जान लें। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी तरह का विवाद ना करें। बात बढ़ सकती है।

मिथुन राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। किसी की सहायता करेंगे। दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। लव के मामले में दिन अच्छा है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। विद्यार्थियों के लिए मेहनत का दिन है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के लिए दिन ठीक है। किसी पुराने निवेश से फायदा मिलेगा। पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। दफ्तर की राजनीतिक हो या फिर कोई विवाद चीजें आपके पक्ष में झुकी नजर आएंगी। पति पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा। परिवार के साथ समय गुजारें। सेहत का ध्यान रखें। तबीयत बिगड़ सकती है।

सिंह राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। घर पर काम करते समय खास सावधानी बरतें। धन लाभ हो सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष की मजबूत होने की पूर्ण संभावना है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। कला से जुड़े लोगों को आज खुशी प्राप्त होगी। फिजूलखर्ची हो सकती है। किसी गरीब की मदद करें और शिव की आराधना करें।

कन्या राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के लिए दिन ठीक-ठाक है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। ऑफिस में अपनी गलती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। कहीं पर कोई निवेश ना करें। नुकसान हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात का दिन है। सेहत का ख्याल रखें। मौसम में बदलाव असर डाल सकता है।

तुला राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के लिए आज का दिन बेहतरीन है। विवाहित दंपतियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा-खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। ऑफिस में दिन बहुत बिजी रहेगा। ननिहाल जा सकते हैं। छात्रों को कुछ अच्छा सुनने को मिलेगा। बिजनेस ठीक है। मुनाफा हो सकता है। नौकरी में बदलाव की सोच सकते हैं। परिवार में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। जो सूझबूझ से दूर हो जाएगी।

वृश्चिक राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम रहने वाला है। आज आप काफी पैसे बना सकते हैं। फालतू के खर्चे भी हो सकते हैं। समाज में सम्मान मिलेगा। किसी काम को कल के लिए ना छोड़ें। अगर थोड़ी सी कोशिश की जाए तो जीवन साथी के साथ आज का दिन काफी जिंदगी के सबसे रोमांटिक दिनों में एक हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की चाहिए तो घर और ऑफिस में कबाड़ इकट्ठा ना होने दें।

धनु राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक है। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय आप उदास हो सकते हैं। परिवार को सर्वोपरि रखें। जिंदगी के उतार-चढ़ाव में उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दें। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। खासकर मां के सेहत का ख्याल रखना अति आवश्यक है।

मकर राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के लोगों के लिए दिन नरम रहेगा। कहीं पुराना किया गया निवेश से आपको आर्थिक हानि होने की संभावना है। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। भले ही छोटी मोटी बाधाओं का सामना करना पड़े। लेकिन कुल मिलाकर यह दिन कई उपलब्धियां दे सकता है। नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना दिख रही है। किसी के साथ विवाद ना करें। बात बढ़ सकती है।

कुंभ राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम है। बिजनेस ठीक रहेगा। लेकिन घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। पुराने कर्ज वापिस मिल सकती है। काम को पूरा करने की कोशिश करें। किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने जाएंगे। ऑफिस में अपने सीनियर्स की डांट खानी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तबीयत बिगड़ सकती है।

मीन राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। ऑफिस में किसी से मनमुटाव हो सकता है। कहीं पर पैसा का निवेश कर सकते हैं। आज आपमें धैर्य की कमी रहेगी। इसलिए संयम से रहें। परिवार में जीवन साथी के साथ अनबन हो सकती है। आपका बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर गलत असर डाल सकता है।

डिस्क्लेमर-:
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. “वर्तमान भारत” इसकी पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों तथा विशेषज्ञों की सलाह लें।