Latest:
Event More News

Surya Garhan 2023 : 20 अप्रैल को लगेगा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण…जाने सूतक काल,ग्रहण प्रारंभ और समापन समय…कहां कहां दिखाई देगा?…इन 3 राशियों पर आ सकती है मुसीबत?…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

Surya Garhan 2023 : साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण कल 20 अप्रैल दिन गुरुवार को लग रहा है। इसे हाइब्रिड सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है।क्योंकि यह पूर्ण सूर्यग्रहण आंशिक सूर्यग्रहण और वलयाकार सूर्यग्रहण के बीच की अवस्था होगी। हाइब्रिड सूर्यग्रहण 100 साल में एक बार होता है। इस सूर्यग्रहण का नाम “निंगालू” रखा गया है।

इस साल दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं। पहला सूर्य ग्रहण कल 20 अप्रैल को और दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आइए जानते हैं कि पहला सूर्य ग्रहण कब लगेगा? सूतक काल कब से कब तक रहेगा? सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा? और इन 3 राशियों पर आ सकती है मुसीबत??…

सूर्य ग्रहण 2023 का समय अवधि

20 अप्रैल को लगने वाला पहला सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार सुबह 07 बजकर 04 मिनट से प्रारंभ होगा और इस सूर्यग्रहण का समापन दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

हाइब्रिड सूर्य ग्रहण क्या है??

सूर्य ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच में चंद्रमा आ जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राहु और केतु सूर्य का ग्रास करने आते हैं, तो सूर्य ग्रहण लगता है। हाइब्रिड सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा की छाया धरती को पार करके आगे निकल जाती है। उस दौरान कुछ सेकंड के लिए सूर्य एक वलय के समान दिखाई देता है।

सूर्य ग्रहण कहां-कहां देगा दिखाई??

वर्ष 2023 का यह पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह पूर्व और दक्षिण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर और अंटार्कटिका से दिखाई देगा। यह सूर्यग्रहण हिंद और प्रशांत महासागर में कुछ सेकंड के लिए ही दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण पर सूतक काल??

यह सूर्य ग्रहण भारत में ना दिखाई देने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं है। सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण प्रारंभ समय से 12 घंटे पूर्व ही प्रारंभ हो जाता है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। इसलिए उस समय में कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करते है। पूजा-पाठ भी बंद रहता है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी होती है। सूतक काल में भोजन और सोना दोनों ही मना होता है।

सूर्य ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति

सूर्य ग्रहण के दिन अपनी उच्च राशि मेष में सूर्य देव रहेंगे। इसके साथ ही मेष राशि में बुध और राहु की उपस्थिति होगी।

3 राशियों पर आ सकती है मुसीबत??

मेष राशि: सूर्य ग्रहण मेष राशि के लग्न भाव में लग रहा है। सूर्य ग्रहण के दौरान बन रहे यह दोनों अशुभ योग मेष राशि वालों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। सेहत को नुकसान हो सकता है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। बने बनाए कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार में एक गलत फैसला आपको बड़े नुकसान की तरफ धकेल सकता है। नौकरी में भी बड़े संकट का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशिफल:सूर्य ग्रहण के दौरान बन रहे अशुभ योग आपके जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकते हैं। घरेलू दिक्कतें बढ़ सकती हैं। यह अशुभ अवधि एक साथ कई मुसीबतों को दावत देने जैसी लग रही है। क्रोध और जल्दबाजी में आप कोई गलत फैसला ले सकते हैं, जो आपको बड़ी मुश्किल में फंसा सकता है। धन का अभाव हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।

कन्या राशिफल:सूर्य ग्रहण के दौरान कन्या राशि वालों को बहुत ही संभल कर रहना होगा। आपको भी एक साथ कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। कोई पुराना रोग उभर कर सामने आ सकती है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। ऑफिस में भी लोगों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। पद प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकती है। सेहत का ज्यादा ख्याल रखना होगा।

डिस्क्लेमर-:

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं तथा जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों तथा विशेषज्ञों की सलाह, परामर्श लें।