Latest:
Event More NewsNewsPopular Newsछत्तीसगढ़स्वास्थ्य

BREAKING JASHPUR : CM विष्णुदेव साय कैंप कार्यालय उद्घाटन के बाद एक गरीब मरीज का पूछे हाल-चाल…बोले- ‘में बगिया लें विष्णुदेव साय बोलथों, तुंहर मुख्यमंत्री’…पढ़ें पूरी खबर


बगिया/जशपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपने बगिया गांव में कैम्प कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात ऐसे ही एक गरीब मरीज का हालचाल पूछा और उसके शीघ्र स्वस्थ्य होकर घर लौटने की शुभ कामना भी दी।

ज्ञात हो कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को अपना कैम्प कार्यालय का उद्घाटन के बाद सबसे पहले इसी महिला से फोन के माध्यम से ठेठ छत्तीसगढ़ी बोली में कहा ” में बगिया ले विष्णु देव साय बोलथों. तुंहर मुख्यमंत्री।

दरअसल, पिछले दिनों कुनकुरी का गोरिया गांव की सुकांती बाई चौहान नामक महिला ने मुख्यमंत्री का बगिया निवास पहुंच कर चिकित्सा सेवा के लिए फरियाद की थी। इस महिला ने बताया था कि वर्ष 2019 में आग से झुलस जाने के बाद वह चल फिर नहीं सकती है, इस पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में पीड़ित महिला का पैर का इलाज के लिए तत्काल एंबुलेंस मंगवा कर उसे डीकेएस अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया। अब पीड़ित महिला के दोनों पैर का चिकित्सकों ने सफलता पूर्वक सर्जरी कर दी है। इसके बाद महिला मरीज का पूरा हाल चाल जाना और शीघ्र् स्वस्थ्य होने की शुभकामनाएं व्यक्त की।

बता दें कि, जशपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सभी लोगों के साथ भेंट मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान कार से जाते हुऐ उन्होंने कांसाबेल-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण भी किया। मुख्यमंत्री ने कांसाबेल से कुनकुरी के बीच NH43 सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुवे विभागीय अधिकारियों को जमकर लताड़ा। निरीक्षण के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने सड़क निर्माण में हो रही लेट लफिती से नाराजगी व्यक्त की।

फिलहाल, उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने का दो टूक बात कही । सीएम ने कहा कि निर्धारित समय सीमा में सड़क का निर्माण कराया जाए। इस दौरान गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य किए जाने की चेतावनी भी दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सड़क निरीक्षण के दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय भी उपस्थित रहे।