Latest:
Feature NewsNatioal NewsPopular NewsTrending NewsWorldजानकारी

अति शीघ्र करें अपडेट.! Google Chrome यूजर्स तुरंत कर लें ये काम…सरकार ने जारी किया हाई रिस्क अलर्ट…जाने पूरी जानकारी…पढ़ें पूरी खबर



Google Chrome Security Alert :- अगर आप गूगल क्रोम यूजर्स हैं और ब्राउंजिंग के लिए लैपटॉप और स्मार्टफोन पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। सरकार ने गूगल क्रोम यूजर्स के लिए हाई रिस्क अलर्ट जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी सर्ट-इन को गूगल क्रोम में कई सारी खांमियां मिली हैं। सर्ट-इन का कहना है कि गूगल क्रोम को रिमोटली कंट्रोल किया जा सकता है। यूजर्स को तुरंत गूगल क्रोम अपडेट करने की सलाह दी गई है।


क्या है सर्ट-इन की चेतावनी?

इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (सर्ट-इन) का कहना है कि गूगल क्रोम में कई कमजोरियां देखी गई हैं, जिनका हमलावर द्वारा फायदा उठाया जा सकता है। इससे गूगल क्रोम को रिमोटली कंट्रोल तक किया जा सकता है। सर्ट-इन का कहना है कि यूजर्स जरा सी लापरवाही से मैलेशियस कोड का शिकार हो सकते हैं और हैकर्स यूजर्स की संवेदनशील जानकारी चोरी कर सकते हैं।


इन गूगल क्रोम वर्जन में मिली खामियां

सर्ट-इन को यह खामियां गूगल क्रोम विंडोज गूगल क्रोम वर्जन 122.0.6167.160/161 और उससे पहले और मैक और लीनिक्स के लिए गूगल क्रोम वर्जन 122.0.6167.160 और उससे पहले दोनों वर्जन पर मिली हैं।

क्या है सुरक्षित रहने का तरीका

सुरक्षित रहने के लिए, यूजर्स को Google Chrome के लेटेस्ट उपलब्ध सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की सलाह दी गई है। यानी यूजर्स को फोन और लैपटॉप दोनों के गूगल क्रोम एप्लिकेशन के अपडेट डाउनलोड करना होगा, चाहे वे किसी भी प्लेटफार्म पर हों। गूगल ने यहां सुरक्षा सुधारों को लिस्ट किया है जो स्थिर चैनल अपडेट के साथ आते हैं।

▪️इसके अलावा यूजर्स को इंटरनेट ब्राउजिंग करते समय बहुत सावधान रहने की जरूरत है।

▪️किसी भी अनजान वेबसाइट और लिंक पर क्लिक करने से बचें।

▪️थर्ड पार्टी लिंक, ज्यादा विज्ञापन और फर्जी साइट पर जाने से बचें।

▪️इसके अलावा अपने डिवाइस और एप्लिकेशन को समय-समय पर अपडेट करते रहें।