Crime Jashpur : खेत की मेड़ पर महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी…दरिंदगी के बाद मर्डर की आशंका…जांच में जुटी पुलिस…पढ़ें पूरी खबर
कोतबा/जशपुर :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कोतबा थाना क्षेत्र के पतराटोली चौक में एक महिला की लाश खेत के मेड़ से बरामद की गई हैं। मृत महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हैं।
फिलहाल, आशंका जताई जा रही हैं कि हत्यारे ने पहले महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और फिर उनकी हत्या कर लाश को छोड़ फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, महिला की उम्र तकरीबन 30 से 35 वर्ष, रंग सांवली दोनों कान में बाजरू नग वाला कानफूल, नाक में छेद, दोनों हाथ में कत्था कलर की चूड़ी पहनी है।
बता दें कि, पुलिस ने डॉग स्क्वायड टीम के साथ मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल मृतिका की पहचान नहीं हो पाने से मौत की गुत्थी में सस्पेंस बरकरार है।
फिलहाल , सूचना के पश्चात पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कोतबा थाना प्रभारी नारायण साहु ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। पोस्टमार्टम और मृतिका की पहचान के बाद पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
News updating…..